भोजपुरी

'Thank You For Coming' के 'Desi Wine' गाने पर Monalisa ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Monalisa Dance on Thank You For Coming Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मोनालिसा को भूमि पेडनेकर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के गाने 'देसी वाइन' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

Image

Monalisa

Monalisa Dance on Thank You For Coming Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' (Thank You For Coming) दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है। इसी दौरान अब भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा को 'थैंक यू फॉर कमिंग' के 'देसी वाइन' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देख फैन्स ने भी मोनालिसा के डांस की तारीफ करनी शुरू कर दी है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस 'देसी वाइन' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। मोनालिसा इस वीडियो में पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस के साथ नेचुरल हेयरस्टाइल और कानों में बड़े -बड़े झुमके पहने दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा का डांस हर किसी को पसंद आ रहा है।

बता दें भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को करण बूलानी ने डायरेक्ट किया है। बतौर डायरेक्टर ये उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 6 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म में शहनाज गिल, कुषा कपिला, शिबानी बेदी और अनिल कपूर भी मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर मोनालिसा भी इस समय एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म की तलाश में हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी के साथ-साथ साउथ की भी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article