भोजपुरी

Monalisa ने स्विमिंग पूल किनारे बिकिनी में ढाया कहर, PICS देख फैन्स ने भी कर डाली कमेंट्स की बौछार

Monalisa Bold Bikini Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मोनालिसा (Monalisa) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स का ध्यान आकर्षित करते हुए बोल्ड अंदाज में बिकिनी पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को देखने के बाद फैन्स भी मोनालिसा की हॉटनेस के दीवाने हो गए हैं।

Image

Monalisa

Monalisa Bold Bikini Pics: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा (Monsalisa) इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ देर पहले मोनालिसा ने बढ़ती सर्दियों के बीच सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज में कई बिकिनी पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में मोनालिसा का बोल्ड अवतार देख फैन्स भी हैरान रह गए हैं। एक तरफ कई लोगों ने मोनालिसा को कमेंट्स में ट्रोल किया है। दूसरी ओर, बड़ी तादात में मोनालिसा के फैन्स ने एक्ट्रेस के फिगर और उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ की है। आइए मोनालिसा की इन लेटेस्ट पिक्स पर एक नजर डालते हैं।

मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑलिव कलर की बिकिनी में बिकिनी पिक्स शेयर की हैं। हर फोटो में मोनालिसा ने अलग-अलग अंदाज में पोज दिया है। कम मेकअप के साथ भी मोनालिसा का हुस्न खिलकर सामने आ रहा है। कई लोगों ने मोनालिसा को इस ठंड में खुद का ध्यान रखने को भी कहा है। इतना ही नहीं पिक्स देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिए हैं और उनकी चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।

मोनालिसा ने पिक्स शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'सूरज का पीछा करते हुए, एक समय पूल किनारे।' एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बिकिनी में आप बेहद गॉर्जियस लग रही हो।' दूसरे ने लिखा, 'पूल किनारे बैठे हुए मोनालिसा आप हॉट बेबी लग रही हो।' वर्कफ्रंट की बात करें तो भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ मोनालिसा ने टीवी के कई शोज में भी नाम किया है। इसके अलावा मोनालिसा को टीवी इंडस्ट्री में सही पहचान 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद से मिली थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article