Aamrapali Dubey-Dinesh Lal Yadav's Next Main Mayeke Chali Jaungi: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव (Aamrapali Dubey-Dinesh Lal Yadav) की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों एक साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं और इन दोनों की जोड़ी को फैन्स ऑनस्क्रीन देखना पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव कई दिनों से अपकमिंग फिल्म 'मैं मायके चली जाउंगी' (Main Mayeke Chali Jaungi) की शूटिंग कर रहे थे। अब आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ एक बेहद प्यारी फोटो भी साझा की है।
आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म 'मैं मायके चली जाउंगी' के सेट एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने बता दिया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ब्लू कलर की आउटफिट में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी दिखाई दे रही है। फैन्स इस जोड़ी को साथ में देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन दिया, 'मैं मायके चली जाउंगी।'
'मैं मायके चली जाउंगी' के अलावा आम्रपाली दुबे के पास इस समय 'सफल', 'साजन', 'कलाकंद', 'रिश्तों का बटवारा', 'निरहुआ बनल करोड़पति' और 'डोली सजा के रखना' जैसी कई फिल्में हैं। इन सभी फिल्मों में आम्रपाली दुबे अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अभी तक जारी नहीं की है
