Ravi Kishan First Look From Mahadev Ka Gorakhpur: भोजपुरी इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) की नई फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' (Mahadev Ka Gorakhpur) का मोशन पोस्टर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म के मोशन पोस्टर को देखने के बाद रवि किशन के फैन्स के रोंगटे खड़े पड़ गए हैं। इतना ही रवि किशन का भी बेहद शानदार और अनोखा लग रहा है। 'महादेव का गोरखपुर' भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इस समय रवि किशन का इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसके टीजर की रिलीज डेट भी सामने आई गई है।
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही रवि किशन की अपकमिंग मूवी 'महादेव का गोरखपुर' का मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत समय के बाद रवि किशन को भोजपुरी फिल्म में देखा जाएगा।' दूसरे ने लिखा, 'फिल्म देखने के लिए बेकरार हूं।' तीसरे ने तारीफों के पुल बांधते लिखा, 'लुक तो बहुत जबरदस्त है बस फिल्म भी ऐसी हो तो मजा आ जाएगा।'
'महादेव का गोरखपुर' का निर्देशन राजेश मोहनन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का टीजर 12 जनवरी को पेश किया जाएगा। भोजपुरी के अलावा ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सहित 5 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मेकर्स ने गोरखपुर में ही की है। रवि किशन की बात करें तो उन्हें कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'मिशन रानीगंज' में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे।
