भोजपुरी

Ravi Kishan-Manoj Tiwari-Dinesh Lal Yadav के बाद भोजपुरी सिनेमा के ये 3 महारथी उतरेंगे चुनाव क्षेत्र में, देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: इस समय जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव के बाद अब भोजपुरी के कई बड़े एक्टर्स साल 2024 में लोकसभा के चुनाव लड़ सकते हैं। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) से लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) तक का नाम भी शामिल है।

Image

Akshara Singh and Pawan Singh

Lok Sabha Election 2024: साल 2024 में इस समय सबसे बड़ा मुद्दा लोकसभा चुनाव का है। इसी साल लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के कई जाने-माने एक्टर्स इस साल चुनावी छेत्र में उतर सकते हैं। मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे कई चेहरे इंडस्ट्री में मौजूद हैं, जो एक्टिंग के साथ राजनीती में भी एक्टिव हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) से लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) ऐसे कई भोजपुरी चेहरे हैं, जो लोकसभा के चुनाव लड़ सकते हैं।

पवन सिंह

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। फैन्स के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है। एक्टिंग और सिंगिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब पवन सिंह राजनीति में भी अपना हाथ अजमा सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि पवन सिंह 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पवन सिंह आरा जिले से चुनाव लड़ेंगे।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने भी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग की दुनिया में कब्जा जमा लिया है। एक्ट्रेस के गाने इस समय लोगों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं। अक्षरा सिंह को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि वो भी राजनीति की दुनिया में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और किसी भी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। अक्षरा ने अभी तक चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है।

गुंजन सिंह

भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह के भी लोकसभा चुनाव लड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। गुंजन सिंह के बेहतरीन सिंगर हैं और कई गाने गा चुके हैं। सुनने में आ रहा है कि गुंजन सिंह नवादा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। गुंजन सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया गया था कि अगर उन्हें टिकिट मिला तो वो चुनाव लड़ेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article