Krk On Dinesh Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ अपने बयानों के चलते आए दिन चर्चा में रहते हैं। हाल ही में खुद को नंबर फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर दिनेश लाल यादव का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिनेश यादव देश में बढ़ती आबादी और बेरोजगारी के बारे में अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं केआरके ने दिनेश लाल यादव के वीडियो को देखने के लिए बाद अभिनेता को गवार पॉलिटिशियन बताया है।
दिनेश लाल यादव वीडियो में कहते हैं, 'मोदी जी ने तो बेरोजगारी रोक दी है। एक भी बच्चा है मोदी जी और योगी जी का। योगी जी और मोदी जी तो बेरोजगारी रोक दिए। तो ये बढ़ा कौन रहा है ये बेरोजगारी, जो बच्चे पे बच्चा पैदा किया जा रहा है। सरकार रोक रही है तो मान भी नहीं रहा है। जो लोग आपको कहते हैं कि बेरोजगारी बढ़ रही है तो उनकी बता दो कि जनसंख्या बढ़ने की वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है तो उसको रोकने का प्रयास को मोदी जी कर रहे हैं। सरकार कर रही है। अब वो नियम लेके आना चाहती है कि आप लोग कम बच्चा पैदा करो। तुम कह रहे हो कि तुम बेरोजगार हो और 8 और बच्चा पैदा कर दे रहे हो। अगर आप बेरोजगार हो तो आठ बेरोजगार और क्यों पैदा कर रहे हो।'
केआरके ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'ये अनपढ़ गवार पॉलिटिशियन! उसको खुद पता नहीं कि वो मोदी जी और योगी जी के लिए अच्छा बोल रहा है, कि बुरा!'
