भोजपुरी

Mahadev Angana Song: छठ पूजा से पहले रिलीज हुआ Khesari Lal Yadav का नया गाना, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav New Chhath Song: साल 2023 में छठ पूजा से पहले अब भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने पारम्परिक छठ गीत 'महादेव अंगना' (Mahadev Angana) अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। इस गाने को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Image

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav New Chhath Song: हर साल दिवाली के छठे दिन छठ पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में 17 नवंबर से इस पर्व की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। छठ पूजा होने से एक दिन पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने पारम्परिक छठ गीत 'महादेव अंगना' (Mahadev Angana) रिलीज कर दिया है। खेसारी लाल यादव के फैन्स को उनका यह गाना खूब पसंद आ रहा है। लोगों ने यूट्यूब पर इसे बार-बार सुनना शुरू कर दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव छठी मैया की पूजा और उनके बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं जबकि इसका शानदार म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने को डायरेक्ट भीम लाल यादव ने किया है। लोगों इसे पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में इस गाने की तारीफ करनी शुरू कर दी है।

मेकर्स ने खेसारी लाल यादव के इस गाने को 17 नवंबर के दिन यूट्यूब पर रिलीज गया है। एक यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'भैया जब भी गाते हैं दिल को छू जाता है। माता रानी आपको हर संकट मुसीबत से बचाए। हर हर महादेव शिव शंभू भोलेनाथ।' वैसे आपको यह गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article