भोजपुरी

क्या सच में Ravi Kishan की बेटी हैं Shenova !! इंटरव्यू देकर किया बड़ा खुलासा

Shenova Claims She is Ravi Kishan Daughter: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) को लेकर शेनोवा नाम की लड़की ने दावा किया है कि वो उनकी बेटी है। शेनोवा ने मीडिया से बात करते हुए रवि किशन को और भी कई बड़े-बड़े खुलासे किए हैं।

Image

Ravi Kishan's Daughter

Shenova Claims She is Ravi Kishan Daughter: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस समय देशभर में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। रवि किशन को लेकर खबरें हैं कि उनकी एक बेटी है, जिसका नाम शेनोवा है। शेनोवा (Shenova) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो रवि किशन की बेटी हैं और15 साल की उम्र तक उन्हें चाचा कहकर बुलाती थीं। इस खुलासे के बाद रवि किशन के फैन्स हैरान रह गए हैं।

मीडिया से बात करते हुए जब शेनोवा से पूछा गया कि सांसद रवि किशन आपके पिता हैं। उन्होंने कहा, 'हां, तो मामला यह है कि जब मैं 15 साल की थी तब मुझे पता चला वो मेरे पिता है। तब मुझे ऐसा लगा कि मम्मी ने भी मुझे इतने सालों तक नहीं बताया। मैं 15 साल तक उन्हें चाचु बुलाती थी। वो घर आते रहते थे और बर्थडे पर भी आते थे। जब मैंने उनको बोला कि मैं आपके साथ एक पिता की तरह समय बिताना चाहती हूं। मम्मी ने भी उनसे कई बार बोला कि अपनी बेटी को अपना लो। अब आप बात भी नहीं कर रहे हो और ना ही यह जानना चाहते हो कि मैं कैसी हूं। आप गायब हो जाते हो और अभी वो बीते 4 साल से गायब हैं।'

शेनोवा ने आगे कहा, 'अब हम केवल इसलिए आए क्योंकि उन्होंने 4 सालों से बात नहीं की है और मम्मी बोल रही हैं कि अब हमें कोर्ट केस करना चाहिए। उन्होंने हमेशा मुझे सब कुछ करने के लिए प्रॉमिस किया था। मैंने कभी भी उनसे बॉलीवुड हेल्प नहीं मांगी और उन्होंने कहा था कि मैं करूंगा। तुम्हारा यही फ्यूचर है और तुम स्टार बनोगी। 4 सालों से आपको कोई फर्क नहीं पड़ा है कि मैं जिंदा हूं या नहीं और मम्मी क्या कर रही हैं। मैं बस यही चाहती हूं कि वो मुझे बेटी की तरह अपनाए।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article