भोजपुरी

नम्रता मल्ला ने डीपनेक ड्रेस पर पंजाबी गाने पर लगाए ठुमके, डांस देख ट्रोल भी हुए दीवाने

Namrata Malla Dance on Amar Singh chamkila Movie Song: नम्रता मल्ला ने अभी हाल ही में अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पंजाबी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Image

Instagram

Namrata Malla Dance on Amar Singh chamkila Movie Song: एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' अपनी कहानी के साथ-साथ अपने गानों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। फिल्म के गानों का काफी पसंद किया जा रहा है। कई स्टार्स इन गानों पर रील बनाते हुए नजर आए। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक नम्रता मल्ला ने फिल्म के एक गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। नम्रता मल्ला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नम्रता मल्ला के इस नए डांस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

नम्रता मल्ला ने शेयर किया धांसू डांस वीडियो

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नम्रता मल्ला अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में नम्रता मल्ला बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं। इसी बीच नम्रता मल्ला ने एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस बार एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के 'पहले ललकारे नाल मैं डर गई' गाने पर डांस करती हुई नजर आईं। इन वीडियो में नम्रता मल्ला बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दीं। नम्रता मल्ला के डांस के साथ-साथ उनकी ड्रेस भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी।

नम्रता मल्ला के डांस पर यूजर्स ने लुटाया प्यार

नम्रता मल्ला के इस वायरल डांस वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। नम्रता मल्ला के डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'एकदम फायर डांस है'। इसके अलावा कई यूजर्स एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते हुए नजर आए।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article