भोजपुरी

गणेश चतुर्थी के मौके पर Mahima Gupta ने किए 'Lal Baughcha Raja' के दर्शक, पिक्स हुईं वायरल

Mahima Gupta Visited Lal Baughcha Raja: गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा गुप्ता (Mahima Gupta) ने मुंबई में लाल बागचा राजा के दर्शन करते एक साथ कई पिक्स पोस्ट की हैं। इन पिक्स में महिमा ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं, जो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

Image

Mahima Gupta

Mahima Gupta Visited Lal Baughcha Raja: पूरे भारत में इस समय गणेश चतुर्थी का उत्सव बढ़ी धूम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स अपने घर पर गणपति बप्पा का वेलकम करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस महिमा गुप्ता (Mahima Gupta) ने भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। गुरुवार को महिमा गुप्ता ने मुंबई में लाल बागचा राजा के दर्शन करते कई पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में महिमा गुप्ता को गणपति बप्पा के चरण छूते हुए देखा जा सकता हैं। पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और हरकोई महिमा गुप्ता की तारीफ कर रहा है।

महिमा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर लाल बागचा राजा के दर्शक करते हुए महिमा गुप्ता की पिक्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए महिमा गुप्ता ने पूजा भी की। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। महिमा गुप्ता का ये अवतार देख एक यूजर ने लिखा, 'गणपति बप्पा आपकी आरी मनोकामना पूरी करें।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हो।' महिमा गुप्ता ने इन पिक्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गणपति बप्पा मोर्या नया दिन नई जिंदगी।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो महिमा गुप्ता को जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'पति पत्नी और भूतनी' में देखा जाएगा। इस फिल्म में महिमा गुप्ता के साथ लीड रोल में यश कुमार और ऋचा दीक्षित नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नील मणि सिंह ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article