भोजपुरी

भोजपुरी एक्टर Brijesh Tripathi का हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

Brijesh Tripathi passed away: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण मुंबई में हुआ है। फैन्स इस समय ब्रिजेश त्रिपाठी की मौत होने से सदमे में हैं।

Image

Brijesh Tripathi

Brijesh Tripathi passed away: भोजपुरी इंडस्ट्री से सोमवार (18 दिसंबर, 2023) की सुबह एक बेहद दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार ब्रिजेश त्रिपाठी (Brijesh Tripathi) का निधन हो गया है। इंडिया टीवी के मुताबिक ब्रिजेश त्रिपाठी बीते दो हफ्तों से डेंगू से संक्रमित थे। उनका इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। मुंबई में वापसी लौटने के बाद बीती रात ब्रिजेश त्रिपाठी को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। दुख की बात यह है कि वहां मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्रिजेश त्रिपाठी का परिवार मुंबई में ही रहता है और उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ब्रिजेश त्रिपाठी बीते 46 सालों से काम कर रहे थे। उन्होंने 1979 में फिल्म 'सैया तोहरे कारण' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'टैक्सी चोर' थी, जो 1980 में रिलीज हुई थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ब्रिजेश त्रिपाठी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया था।

ब्रिजेश त्रिपाठी ने अपने करियर के दौरान अजय देवगन, शाहरुख खान, रजिनीकांत, रवि किशन, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया था। ब्रिजेश त्रिपति के फैन्स को उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ा झटका लगा है। ऐसे में सभी फैन्स इस मुश्किल घड़ी उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी ब्रिजेश त्रिपाठी की मौत पर दुख जताया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article