भोजपुरी

भोजपुरी इंडस्ट्री में म्यूजिक के जरिए अश्लीलता फैलाने पर Archita Bhattacharya ने दिया बयान, कही ये बात

Archita Bhattacharya on Vulgarity through Music: हाल ही में एक म्यूजिक इवेंट के दौरान अर्ध-शास्त्रीय कंपोजर अर्चिता भट्टाचार्य (Archita Bhattacharya) ने कहा कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर प्लेबैक सिंगर काम करने के बाद कभी भी अपने म्यूजिक के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा नहीं देना चाहती हूं।

Image

Archita Bhattacharya

Archita Bhattacharya on Vulgarity through Music: भोजपुरी इंडस्ट्री में बने रहे गाने यूट्यूब पर खूब पसंद किए जाते हैं। कई बार इन गानों से लिरिक्स थोड़े अजीब होते हैं, जिन्हें सुनने के बाद फैन्स निराश हो जाते हैं। ऐसे में अर्चिता भट्टाचार्य (Archita Bhattacharya), जिन्हें एक अर्ध-शास्त्रीय कंपोजर के तौर पर जाना जाता है, उन्होंने ऐसे गानों पर अपनी राय रखी है। अर्चिता ने कई टीवी सीरियल के लिए टाइटल ट्रैक गाए हैं और उन्होंने फिल्म 'क्रश्ड विंग्स' के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। हाल ही में अर्चिता ने जोधपुर में एक म्यूजिक इवेंट किया था। इस दौरान अर्चिता ने भोजपुरी म्यूजिक को लेकर भी बात की।

अर्चिता भट्टाचार्य (Archita Bhattacharya) ने भोजपुरी म्यूजिक को लेकर बात करते कहा, 'एक आर्टिस्ट होने के नाते मैं भाषा की सीमा का सम्मान करती हुईं। मुझे मराठी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में गाने गाने का सौभाग्य मिला है। हालांकि मैंने कई भोजपुरी क्लासिकल में भी भाग लिया है। हालांकि मुझे अभी तक भोजपुरी प्लेबैक के तौर पर काम करने का अवसर नहीं मिला है। प्लेबैक सिंगर होने के नाते मैं अच्छे गाने बनाना चाहती हूं, जो लोगों के दिलों को छूओ जाएं। मुझे पर्सनली तौर पर किसी से कोई परेशानी नहीं है लेकिन मैं अपने म्यूजिक से अश्लीलता को बढ़ावा नहीं देना चाहती हूं।'

फैन्स चाहते हैं कि अर्चिता भट्टाचार्य (Archita Bhattacharya) अपनी आवाज में भोजपुरी गानों में दें ताकि उन्हें भी अर्चिता की मधुर आवाज का लुत्फ उठाने का मौका मिले। उम्मीद की जा रही है कि अर्चिता जल्द ही किसी भोजपुरी फिल्म में बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गा सकती हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article