भोजपुरी

Akanksha Dubey's Suicide Case: उत्तर प्रदेश सरकार से इलाहाबाद हाई कोर्ट ने CBI जांच की याचिका पर मांगा जवाब

Akanksha Dubey's Suicide Case: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने इस साल की शुरुआत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की सरकार से सीबीआई की जांच की मांग वाली याचिका पर जवाब मांगा है।

Image

Akanksha Dubey

Akanksha Dubey's Suicide Case: साल 2023 की शुरुआत में भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद निराश करने वाली खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने कथित तौर पर वाराणसी में आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस के मौत के कुछ महीनों के बाद आकांक्षा की मां मधु दुबे ने इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कथित तौर पर एक अदालत ने मधु के वकील की दलीलें सुनीं। इस मामले में कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस भी जारी किया।

आकांक्षा दुबे की मां की याचिका में दावा किया गया है कि यह केस सही नहीं है। न्याय को छुपाया जा रहा है। उन्होंने यूपी पुलिस द्वारा की जा रही जांच में कई कमियां होने का भी आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि यूपी पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर काम कर रही है। याचिका में कथित तौर पर यूपी पुलिस के बयान पर गहरा संदेह जताया गया है। आकांक्षा की मौत आत्महत्या से हुई और इसमें बलात्कार की ओर भी इशारा किया गया है।

आकांक्षा की मां ने यह भी दावा किया है कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट में मृतक और उसकी योनि की स्लाइड और योनि स्वाब स्टिक में स्पर्म की मौजूदगी की पुष्टि के बावजूद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं को चार्ज शीट में नहीं जोड़ा गया है। एक्ट्रेस की मां की शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी की डीएनए टेस्ट भी रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article