Khesari Lal Yadav on Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर खेसारी लाल यादव ने आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले खेसारी लाल यादव ने प्रचार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। खेसारी लाल यादव को लग रहा था कि उन्हें इस सीट पर तगड़ी जीत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खेसारी को तकरीबन 7600 वोटों से हार इस चुनाव में हार मिली। इस हार के बाद अब खेसारी लाल यादव ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी हार को बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिनेश लाल यादव ने भो एक पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव को काफी कुछ कहा था।
खेसारी के पोस्ट से मची खलबली
खेसारी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता… अरे भाई, पार्टी में पद के लिए इतना बेचैनी नईखे ठीक हो। कचरा इतना मत करो कि साफ करने में घिन लगे।' खेसारी लाल यादव के इस ट्वीट ने राजनीतिक माहौल फिर गर्म कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस पोस्ट के माध्यम से खेसारी ने निरहुआ और रवि किशन पर तगड़ा पलटवार कर दिया है। खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर लोगों के बीच खलबली मचा दी है।
बताते चलें एक पॉडकास्ट के दौरान दिनेश लाल यादव ने खेसारी लाल यादव पर खूब हमला बोला। उन्होंने खेसारी को लेकर कहा कि वो अपने से बड़े कलाकारों का अपमान करते हैं। हालांकि खेसारी ने प्रचार के दौरान कहा था कि राम मंदिर की जगह हॉस्पिटल बनना चाहिए। इस बयान पर निरहुआ ने खेसारी को 'यदमुल्ला' कहा था। इतना ही नहीं दिनेश लाल यादव ने खेसारी लाल यादव को 'अहंकारी लाल यादव' भी कह दिया था।
