एंटरटेनमेंट

Protest Against Bollywood Movies: पठान से पहले बॉलीवुड की इन फिल्मों ने भी झेला है विरोध

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 17, 2022, 11:16 PM IST

Protest to Films Before Pathan: फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग में दीपिका की बिकनी के रंग पर बवाल अब बड़ा रूप ले चुका है। मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्त मिश्रा ने बयान दिया है कि वह फिल्म को अपने प्रदेश में रिलीज नहीं होने देंगे। अयोध्या के महंत राजू दास का भी बयान आ चुका है कि फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघरों को फूंक दो। दूसरी ओर शाहरुख खान ने स्पष्ट कहा है कि वह फिल्म को लेकर पॉजिटिव रहेंगे।

Image

बेशर्म रंग में भगवा रंग की बिकनी पहनी दीपिका पादुकोण, जिस पर विवाद गहराया हुआ है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने में दीपिका ने पहनी है भगवा रंग की बिकनी
  • देश भर में हफ्ते भर से दीपिका की बिकनी के रंग को लेकर हो रहा विरोध
  • इस साल अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी फिल्म का हुआ है विरोध

Bollywood controversy movies: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर मूवी पठान का विरोध बढ़ता जा है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। इस पर देश भर में बवाल मचा है। फिल्म को रिलीज नहीं होने तक की धमकी दी जा रही है, लेकिन इससे पहले भी दीपिका की कई फिल्मों का विरोध हुआ है। यह फिल्में सुपरहिट भी हुईं हैं। इस साल पठान से पहले अन्य कलाकारों की फिल्मों का जमकर विरोध हुआ है।

फिल्म शमशेरा

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा पर भी विवाद हुआ था। शमशेरा में विलन का किरदार निभा रहे संजय दत्त के लुक पर बवाल शुरू हुआ था। संजय दत्त के ललाट पर लाल टीका लगा था, जिस पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाकर विवाद गहराया था। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी विरोध हुआ था। फिल्म के एक सीन में रणबीर मंदिर में जूता पहने प्रवेश करते हैं, जिसका विरोध किया गया था। फिल्म के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ी थी। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का भी विरोध हुआ था। फिल्म के निर्माता पर सम्राट पृथ्वीराज का अपमान करने का आरोप लगा था। इस फिल्म को भी रिलीज न होने देने की धमकी मिली थी।

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने भी झेला विरोध

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का भी विरोध हुआ था। फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया था। कमाठीपुरा के लोगों ने फिल्म का विरोध किया था। आरोप लगा था कि कमाठीपुरा की गलत छवि फिल्म में दिखाई गई है। हालांकि फिल्म ने 132.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

दीपिका की इन फिल्मों ने झेला विरोध

दीपिका की फिल्म रामलीला का भी खूब विरोध हुआ था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल मच गया था। लोगों को फिल्म के नाम पर आपत्ति थी। फिल्म बाजीराव मस्तानी ने भी विरोध का सामना किया था। विरोधकर्ताओं को आपत्ति थी कि फिल्म में महारानी मस्तानी को नर्तकी के रूप में दिखाया जा रहा है। विरोध के बाद फिल्म के सीन में बदलाव भी हुए थे। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। दीपिका की फिल्म पद्मावत का भी खूब विरोध हुआ था। करणी सेना ने दीपिका के कपड़ों पर आपत्ति जताई थी। करणी सेना का कहना था कि महारानी पद्यावती अपनी कमर छुपाकर रखती थीं, जबकि फिल्म में दीपिका अपना कमर दिखा रहीं हैं। फिल्म छपाक भी विरोधों के बीच रिलीज हुई थी। इसमें दीपिका ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी का किरदार निभाया था। फिल्म रिलीज से पहले दीपिका जेएनयू गईं थीं, जिस कारण फिल्म का विरोध शुरू हो गया था।

25 जनवरी को रिलीज होनी है पठान

दीपिका, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर मूवी पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article