इलेक्शन

बंगाल पुलिस के एक और अधिकारी पर गिरी गाज, TMC के 4 नेताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू; जानें पूरा मामला

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने के मामले में सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे पहले, बंगाल पुलिस के चार अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है।

Image

टीएमसी के 4 नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने के मामले में सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने बरहामपुर थाने के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के चुनाव प्रचार और नामांकन दाखिल करने के दौरान कथित तौर पर पैदा की गई बाधा से जुड़ा है।

टीएमसी के 4 नेताओं पर कार्रवाई

इस घटना में शामिल TMC के चार सदस्यों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है, जिन पर चुनावी प्रक्रिया में अवैध रूप से रुकावट डालने का आरोप है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य प्रशासन को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और आयोग प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज

इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान 159-भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और नामांकन के समय कथित लॉ एंड ऑर्डर फेलियर पर बड़ी कार्रवाई की। आयोग ने कोलकाता पुलिस के चार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

किन अधिकारियों पर कार्रवाई?

  • सिद्धार्थ दत्ता – डीसी-II, साउथ डिवीजन, Kolkata Police
  • प्रियंकर चक्रवर्ती – ओसी, अलीपुर
  • चंडी चरण बनर्जी – अतिरिक्त ओसी, अलीपुर
  • सौरभ चटर्जी – सार्जेंट, अलीपुर

ECI के निर्देश:

  • सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए
  • उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए
  • 5 अप्रैल सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए

आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया है कि इन पदों पर खाली हुई जगहों को भरने के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजा जाए।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article