इलेक्शन

युद्ध मशीन और लोकतांत्रिक ताकतों के बीच होगा आगामी चुनाव...कांग्रेस का बीजेपी पर वार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 06:07 AM IST

विवेक तन्खा ने कहा कि उस समय आपातकाल का दबाव कम होने लगा तो विपक्ष एकजुट होने लगा था और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

Image

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

BJP vs Congress: कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी को एक वार मशीन बताते हुए राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे 1977 में आपातकाल के बाद आए नतीजों के समान होंगे जब लोकतांत्रिक ताकतों ने एक बड़ी पार्टी को हरा दिया था। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ‘युद्ध मशीन’ और ‘लोकतांत्रिक ताकतों’ के बीच होगा। तन्खा ने कहा कि उस समय आपातकाल का दबाव कम होने लगा तो विपक्ष एकजुट होने लगा था और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

ईडी-सीबीआई का दिखाया डर

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल शुरू में भयभीत थे क्योंकि उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां हमला कर रही थीं, लेकिन जैसे ही चुनाव नजदीक आए, लोग आगे आए। उन्होंने कहा, एक युद्ध मशीन, जिसे मैं भारतीय जनता पार्टी कहता हूं, लोकतांत्रिक नहीं हो सकती। यह चुनाव युद्ध मशीन और लोकतांत्रिक ताकतों के बीच का चुनाव होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे 1977 में आपातकाल के बाद आए नतीजों के समान होंगे जब लोकतांत्रिक ताकतों ने एक बड़ी पार्टी को हरा दिया था।

1977 में कांग्रेस की हुई थी करारी हार

मार्च 1977 में हुए लोकसभा चुनावों में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की करारी हार हुई थी, जिसमें जनता गठबंधन ने 345 सीट जीती थी। तन्खा ने कहा, भाजपा खुद को एक युद्ध मशीन के रूप में देखती है और दुष्प्रचार करती है, लेकिन लोकतंत्र युद्ध मशीन से नहीं डरता और समय आने पर यह मजबूत होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article