
यूपी में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत, बीजेपी को तगड़ा नुकसान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। हालांकि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे चुनाव हार गये। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश से 11 केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में थे। राज्य में लोकसभा की 80 सीट हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव में जीत हासिल करने वाले केंद्रीय मंत्रियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और उपभोक्ता मामले एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं, सपा को 37 सीटें मिली हैं, कांग्रेस के हिस्से 6 सीटें आई हैं।