Exit Poll Result 2024: बंगाल में बड़ी जीत दर्ज कर रही BJP, एबीपी-सीवोटर, टुडे चाणक्य, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट, टाइम्स नाउ पोल में जानें कौन जीत रहा सबसे ज्यादा सीटें
Exit Poll Result 2024: बंगाल में बड़ी जीत दर्ज कर रही BJP, एबीपी-सीवोटर, टुडे चाणक्य, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट, टाइम्स नाउ पोल में जानें कौन जीत रहा सबसे ज्यादा सीटें
लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। PMARQ EXIT POLL के मुताबिक, NDA KA 359 सीटें, इंडिया अलायंस को 154 सीटें मिल रही हैं। जबकि अन्य को 30 सीटें मिल रही हैं। वहीं MATRIZE EXIT POLL के अनुसार, NDA को 353- 398, इंडिया अलायंस को 118-133, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है
वहीं, INDIA गठबंधन का दावा है कि इस बार उसकी सरकार बनेगी। बहरहाल, एग्जिट पोल्स चार जून को आने वाले चुनाव नतीजों की संकेत दे देंगे। देश भर में लोग एग्जिट पोल्स का इंतजार कर रहे हैं। एग्जिट पोल्स अनुमान हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी लाइव : वायनाड से राहुल की जीत संभवटाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी लाइव: केरल में UDF के खाते में 14 से 15 सीटें आ सकती हैं। वहीं Kerala में NDA के खाते में सिर्फ 1 सीट आ सकती है। एलडीएफ के हिस्से 4 सीट आ सकती है। वहीं वायनाड सीट से राहुल गांधी जीत रहे हैं।
Gujarat Exit Poll Result : गुजरात में बीजेपी दोहराएगी पिछला प्रदर्शन?इंडिया टुडे - एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात उन राज्यों में शुमार होने वाला है जहां बीजेपी अपना पिछला प्रदर्शन दुहरा सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है। गुजरात में बीजेपी ने पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में सभी 26 सीटें जीती थीं।
चुनावों की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए, भारत के चुनाव आयोग, ईसीआई ने 19 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 1 जून, 2024 को शाम 6 बजे तक एग्जिट पोल जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पोल 2024 जारी किया जाएगा। सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल में से एक टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे भी यहां जारी किया जाएगा। एग्ज़िट पोल के नवीनतम आंकड़े यहां प्राप्त करें।
लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी ताजा खबरों और एग्जिट पोल के नतीजों के लिए इस एग्जिट पोल 2024 लाइव अपडेट पर बने रहें।
चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे जिसमें जीत और हार का पता चलेगा। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से एक जून की शाम छह बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया है। ईसी ने कहा कि अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकेंगे।
हर बात की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ ईटीजी के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल सबसे सटीक रहे हैं।
