इलेक्शन

Swami Prasad Maurya: सपा से खफा पर इंडिया गठबंधन से प्यार! स्वामी प्रसाद मौर्य का ऐलान- हम INDIA Alliance के साथ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2024, 09:19 PM IST

Swami Prasad Maurya: सपा और बसपा को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा में तो दोबारा जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। वहीं अखिलेश यादव को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश से कोई बैर नहीं है।

Image

स्वामी प्रसाद मौर्य देंगे इंडिया गठबंधन का साथ (फोटो- officialSPmaurya)

Swami Prasad Maurya: कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टीसे अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है कि वो अगले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन करेंगे। भले ही इंडिया गठबंधन उन्हें कोई भागीदारी दे या न दे।

बिना शर्त इंडिया गठबंधन को समर्थन

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- "आगामी लोकसभा चुनाव में...राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बिना किसी शर्त के इंडिया अलायंस का समर्थन करेगी। चाहे हमें इंडिया अलायंस में भागीदारी मिले या न मिले, हम इंडिया अलायंस का समर्थन करेंगे।"

अखिलेश यादव से नाराजगी पर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

सपा और बसपा को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा में तो दोबारा जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। वहीं अखिलेश यादव को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश से कोई बैर नहीं है। उनका आज भी वो सम्मान करते हैं, लेकिन अब सपा ज्वाइन करना संभव नहीं है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई है नई पार्टी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़कर सपा से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी - राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) लॉन्च की। 20 फरवरी को मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article