इलेक्शन

Jhandutta, Ghumarwin, Bilaspur Election Results 2022 : झंडुता, बिलासपुर सीट के लिए आने लगे रुझान, श्री नैना देवी जी सीट से कांग्रेस आगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 05:11 PM IST

Jhandutta, Ghumarwin, Sri Naina Deviji, Bilaspur Election Results 2022 : मतदान के करीब एक महीने बाद चुनाव नतीजे आज जारी हुए। इन सीटों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। इन सीटों पर रुझान आए हैं। बिलासपुर जिले में झंडुता, घुमारवीं, श्रीनैना देवी जी और बिलासपुर विधानसभा सीटें आती हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022

Jhandutta Ghumarwin Sri Naina Deviji Bilaspur Election Results 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव नतीजे आज घोषित हुए। विधानसभा की 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ। इन सीटों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। सुबह में सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने गए। बिलासपुर जिले में झंडुता, घुमारवीं, श्रीनैना देवी जी और बिलासपुर विधानसभा सीटें आती हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है।

Himachal Bilaspur Election Result : Full Results from Jhandutta Ghumarwin Bilaspur Sri Naina Deviji Bilaspur

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारAPP उम्मीदवारकौन आगे
बिलासपुरत्रिलोक जाम्वालबम्बर ठाकुरअमर सिंह
झंडुताजीत राम कतवालप्रेम सिंह विवेक कुमार
घुमारवीं राजिंदर गर्ग राजेश धरमानीराकेश कुमार चोपड़ा
श्रीनैना देवी जीरणधीर शर्मा राम लाल ठाकुरनरिंदर सिंह

‘गोलगप्पों’ का लुत्फ उठाते नजर आए सीएम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां मशहूर रिज इलाके में ‘गोलगप्पों’’ का लुत्फ उठाते नजर आए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक सचिव पवन राणा, पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा और शिमला (शहरी) से भाजपा उम्मीदवार संजय सूद भी थे। बाद में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में ठाकुर ने कहा कि वह राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने 12 नवंबर को मतदान वाले दिन बड़ी संख्या में वोट दिया। यह पूछने पर कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव लड़ा है और वह ऐसा दावा कर सकती है, ‘लेकिन हम शुरुआत से कह रहे हैं कि इस बार स्थिति अलग है।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article