
Sikkim Chunav Result 2024: सिक्किम में SKM ने फिर बजाया जीत का डंका, विरोधियों की लगी लंका; पूर्व CM चामलिंग को भी मिली हार
Sikkim Chunav Result 2024, Sikkim Election Result 2024 Updates (सिक्किम विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की है। जबकि महज एक सीट एसडीएफ के खाते में गई है। सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीट हैं, 2019 के चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। इस बार भी सिक्किम में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के बीच था, लेकिन एसकेएम ने एकतरफा बाजी मार ली। यहां जानें सिक्किम विधानसभा के चुनाव परिणाम