इलेक्शन

Bihar Election Exit Poll: सट्टा बाजार में BJP-JDU की चांदी; महागठबंधन से आगे निकला NDA; किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

Delhi Satta Bazar Exit Poll: दिल्ली सट्टा बाजार ने एनडीए को 243 सदस्यीय विधानसभा में 142 से 145 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जो 122 के आधे आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगा। गठबंधन के भीतर, भाजपा को 69-71 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सहयोगी जेडी(यू) को 59-61 सीटें मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर, राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को लगभग 88-91 सीटें मिलने का अनुमान है, जो दोनों मुख्य दलों के बीच महत्वपूर्ण अंतर को दर्शाता है।

Image

दिल्ली सट्टा बाजार ने एनडीए की जीत का अनुमान लगाया।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Satta Bazar Exit Poll: बिहार चुनाव में इस बार वोटिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। शाम पांच बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 2000 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 62.57 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो राज्य में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड है। इसी बीच दिल्ली सट्टा बाजार के रुझान सामने आ चुके हैं। सट्टा बाजार की मानें तो सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है।

दिल्ली सट्टा बाजार ने क्या अनुमान लगााया?

दिल्ली सट्टा बाजार ने एनडीए को 243 सदस्यीय विधानसभा में 142 से 145 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जो 122 के आधे आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगा। गठबंधन के भीतर, भाजपा को 69-71 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सहयोगी जेडी(यू) को 59-61 सीटें मिलने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को लगभग 88-91 सीटें मिलने का अनुमान है, जो दोनों मुख्य दलों के बीच महत्वपूर्ण अंतर को दर्शाता है।

किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें?

बीजेपी: 69-71

जेडी(यू): 59-61

आरजेडी: 67-69

एनडीए: 142-145

महागठबंधन: 88-91

मुंबई सट्टा बाजार ने क्या कहा?

दिल्ली के सट्टेबाजार की तरह मुंबई सट्टा बाजार ने भी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की निर्णायक जीत की भविष्यवाणी की है। बाजार के अनुमानों के अनुसार, NDA को 135 से 140 सीटें मिलने की संभावना है, जो आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर जाएगी। गठबंधन के भीतर, भाजपा को 80-82 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि JD(U) को 45-48 सीटें मिल सकती हैं।

दूसरी ओर, RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन (MGB) को 100-115 सीटें कम मिलने का अनुमान है, जिसमें RJD को 75-78 और कांग्रेस को 15-17 सीटें मिल सकती हैं। सट्टेबाज़ों का कहना है कि माहौल साफ तौर पर नीतीश कुमार की वापसी के पक्ष में है, और किसी बड़े उलटफेर की उम्मीद कम ही है।

बीजेपी: 80-82

- जेडी(यू): 45-48

- आरजेडी: 75-78

- कांग्रेस: 15-17

एनडीए: 135-140

एमजीबी: 100-115

MATRIZE IANS की एग्जिट पोल ने क्या बताया?

इसी बीच MATRIZE IANS की एग्जिट पोल सामने आ चुकी है। एग्जिट पोल के मुताबिक, 147-167 सीटें NDA को मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, अन्य को 2-6 सीटें मिलती हुई दिख रही है।

इस एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए सरकार बनाते दिख रही है। बता दें कि सरकार गठन करने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटें की जरूरत है।

JVC एग्जिट पोल ने क्या जताया अनुमान?

जेवीसी एग्जिट पोल ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल करके मतदाताओं की नब्ज टटोली। इस एक्जिट पोल के अनुसार बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है। एग्जिट पोल में एक बार फिर NDA को बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। इसका मतलब साफ है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

JVC Exit Poll 2025 के अनुसार बिहार में NDA को बहुमत के आंकड़े 122 से काफी आगे नजर आ रहा है। जबकि महागठबंधन 100 के आंकड़े को भी नहीं छू पा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article