Punjab Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Results: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें चरण में वोटिंग होगी। पंजाब में 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पंजाब में एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा आज कर दी है। पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं।
पंजाब में कब होंगे लोकसभा चुनाव
कितने उम्मीदवार घोषित
पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 8 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम नहीं घोषित किए हैं।
पंजाब लोकसभा चुनाव 2024
पंजाब लोकसभा चुनाव कैंडिडेट लिस्ट
| लोकसभा सीट | आप | कांग्रेस | बीजेपी |
| गुरदासपुर | |||
| अमृतसर | कुलदीप सिंह धालीवाल | ||
| खडूर साहिब | लालजीत सिंह भुल्लर | ||
| जालंधर (एससी) | सुशील कुमार रिंकू | ||
| होशियारपुर (एससी) | |||
| आनंदपुर साहिब | |||
| लुधियाना | |||
| फतेहगढ़ साहिब (एससी) | गुरप्रीत सिंह एसपी | ||
| फरीदकोट (एससी) | करमजीत अनमोल | ||
| फिरोजपुर | |||
| बठिंडा | गुरमीत सिंह खुदियां | ||
| संगरूर | गुरमीत सिंह मीत हेयर | ||
| पटियाला | डॉ बलबीर सिंह | ||
आप ने झोंकी ताकत
दिल्ली और गुजरात में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आप, पंजाब में अकेले लड़ रही है। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अकेले-अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पंजाब में अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है। घोषित प्रमुख नामों में, पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है, जिसका प्रतिनिधित्व पहले वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान करते थे।
पंजाब लोकसभा चुनाव 2029 परिणाम
पंजाब में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 19 मई 2019 को मतदान हुआ था। पंजाब में सातवें चरण में मतदान हुआ था। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। अकाली दल को 2 और बीजेपी को भी 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में एक सीट आई थी।
