इलेक्शन

Palamu Lok Sabha Election 2024 Result Live Updates: पलामू सीट से बीजेपी के विष्णु दयाल राम 195848 वोटों से आगे, नजर अब जीत की हैट्रिक पर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 4, 2024, 02:47 PM IST

Palamu Lok Sabha Election 2024 Result Live Updates: इस सीट से बीजेपी के टिकट पर विष्णु दयाल राम चुनावी मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर ममता भुइयां वीडी राम को चुनौती दे रही हैं। पलामू लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर वोटों की गिनती जारी है।

Image

Palamu Lok Sabha Election 2024 Result Live

Photo : Times Now Digital

Palamu Lok Sabha Election 2024 Result Live Updates: झारखंड की पलामू लोकसभा सीट पिछले 57 वर्षों से राम-नाम के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। इसकी वजह है इस सीट से जीतकर संसद पहुंचने वाले सांसद। साल 1967 से अब तक इस सीट पर लगातार राम नाम घूम रहा है। तब से अब तक इस सीट के लिए 15 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, इनमें से 9 बार राम नाम के उम्मीदवार को जीत मिली है। खास बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के टिकट पर विष्णु दयाल राम चुनावी मैदान में हैं। वीडी राम साल 2014 और 2019 में यहां से जीतकर संसद पहुंच चुके हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर ममता भुइयां वीडी राम को चुनौती दे रही हैं।

पलामू लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। यहां पर कुल 59.99 फीसदी वोट पड़े। पलामू लोकसभा सीट के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती जारी है।

वोटों की गिनती के ताजा अपडेट्स

पलामू लोकसभा सीट से बीजेपी के विष्णु दयाल राम आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 492316 वोट मिले हैं और वो राजद की ममता भुइयां से 195848 वोटों से आगे चल रहे हैं। ममता भुइयां को अभी तक 296468 वोट मिले हैं।

सीट का इतिहास

पलामू सीट का इतिहास देखें तो साल 1957 में कांग्रेस नेता गजेंद्र प्रसाद सिन्हा पलामू से चुनाव जीते और छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के रामावतार शर्मा दूसरे नंबर पर रहे। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जे. राम को अपना प्रत्याशी बनाया। यह पहली बार था जब कोई राम उपनाम वाला व्यक्ति यहां से चुनाव लड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार कमला कुमारी ने 1967 का चुनाव जीता और जे. राम दूसरे नंबर पर रहे। साल 1971 में भी कांग्रेस प्रत्याशी कमला कुमारी ने जीत दर्ज की और दूसरे नंबर पर भारतीय जनसंघ के रामदेव राम रहे।

छाया रहा है राम-नाम

1977 के लोकसभा चुनाव में कमला कुमारी फिर मैदान में थीं, लेकिन भारतीय लोक दल के प्रत्याशी रामधनी राम ने उन्हें पटखनी दे दी। 1980 में कांग्रेस प्रत्याशी कमला कुमारी एक बार फिर चुनाव जीतीं और रामधनी राम चुनाव हार गए। बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके रामसुंदर दास 1984 के चुनाव में पलामू से जनता पार्टी के उम्मीदवार थे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी कमला कुमारी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 1989 में भाजपा ने रामदेव राम को अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि जनता दल ने जोरावर राम को मैदान में उतारा। यहां जोरावर राम को जीत मिली और रामदेव राम दूसरे नंबर पर रहे।

राजद और बीजेपी में रही है टक्कर

1991 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामदेव राम ने जीत दर्ज की और जनता दल के जोरावर राम दूसरे नंबर पर रहे। साल 1996, 1998 और 1999 में भारतीय जनता पार्टी ने बृजमोहन राम पलामू से लगातार तीन बार विजयी रहे। साल 2004 में बृजमोहन राम हारकर दूसरे नंबर पर रहे, जबकि जीत का सेहरा RJD के मनोज भुइयां को जीत मिली। साल 2007 के उपचुनाव में RJD नेता घूरन राम ने पलामू से जीत दर्ज की।

साल 2009 में RJD प्रत्याशी घूरन राम दूसरे नंबर पर घिसक गए और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कामेश्वर बैठा यहां से चुनाव जीते। साल 2014 और 2019 में भाजपा ने वीडी राम को उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीते भी। साल 2019 में तो वीडी राम से हारने वाले और RJD प्रत्याशी घूरन राम दूसरे नंबर पर रहे।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article