इलेक्शन

JVC Exit Poll 2025 : एग्जिट पोल में मोकामा से जीत रहे अनंत सिंह, सूरजभान की पत्नी वीणा देवी पीछे

JVC Exit Poll 2025 (Mokama Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Prediction) : बिहार की मोकामा विधानसभा हॉट सीट से एक बार फिर अनंत सिंह जीतते दिख रहे हैं। JVC एग्जिट पोल के मुताबिक, आरजेडी की ओर से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह शिकस्त देते नजर आ रहे हैं।

Image

एग्जिट पोल में मोकामा से जीत रहे अनंत सिंह

JVC Exit Poll 2025 (Mokama Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Prediction) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों के मतदान खत्म हो चुके हैं। प्रदेश में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। वोटिंग प्रक्रिया खत्म होते ही तमाम एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं, जिसमें हॉट सीट मोकामा भी शामिल है। जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह लीड लेते दिख रहे हैं। हालांकि, फाइनल रिजल्ट 14 नवंबर को सामने आएंगे, तब जीत और हार तय होगी।

बिहार में किसकी सरकार?

JVC Exit Poll 2025 के अनुसार बिहार में महागठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रह जाएगा। एग्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन को 95 सीटें तक मिल सकती हैं, जबकि NDA 143 सीटें और जनसुराज को 2 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं। यानी बिहार में एक बार फिर NDA पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकता है।

बाहुबली अनंत सिंह की जीत - एग्जिट पोल

JVC Exit Poll 2025 के मुताबिक, मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह आगे दिख रहे हैं। उनके सामने आरजेडी की ओर से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं।

मोकामा सीट पर अनंत सिंह का दबदबा

मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार का 2005 के विधानसभा चुनाव के समय से दबदबा है। 2005 से अनंत सिंह इस सीट पर चुनाव जीतते रहे हैं। अनंत सिंह से पहले उनके भाई दिलीप सिंह इस सीट से 1990 और 1995 में चुनाव जीते थे। अनंत सिंह की पत्नी 2022 के उपचुनाव में मोकामा से विधानसभा सीट जीती थी और वर्तमान में मोकामा से वही विधायक हैं। अनंत सिंह 2020 में और उनकी पत्नी नीलम देवी 2022 में राजद के टिकट से चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार अनंत सिंह जदयू से चुनावी मैदान में हैं। अनंत सिंह का मोकामा विधानसभा सीट पर दबदबा इस बात से समझा जा सकता है कि वो इस सीट से निर्दलीय भी जीत चुके हैं। अनंत सिंह मोकामा से तीन बार जदयू से एक बार निर्दलीय और एक बार राजद से विधायक बन चुके हैं।

अनंत सिंह के टक्कर में सूरजभान सिंह और परिवार

अनंत सिंह को मोकामा विधानसभा सीट पर सूरजभान सिंह के परिवार से टक्कर मिलती रही है। सूरजभान सिंह भी भूमिहार समाज से आते हैं और अनंत सिंह भी। मोकामा सीट से सिर्फ एक बार सूरजभान सिंह जीते हैं, तब उन्होंने अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह को हराया था। तब सूरजभान निर्दलीय चुनावी मैदान में थे। लेकिन जब से मोकामा में अनंत सिंह की एंट्री हुई है, मोकामा अनंतमय ही रहा है। अनंत सिंह के सामने कभी सूरजभान के करीबी ललन सिंह मैदान में उतरे हैं तो कभी उनकी पत्नी सोनम देवी, लेकिन अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह के सामने अपनी पत्नी वीणा देवी को चुनावी मैदान में उतरा है, जो एग्जिट पोल के मुताबिक, पिछड़ती नजर आ रही हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article