Akhilesh Yadav Kannauj: हो गया साफ कन्नौज से अखिलेश यादव ही लड़ेंगे चुनाव, सपा नेता रामगोपाल यादव ने की पुष्टि

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 24, 2024, 05:07 PM IST

Akhilesh Yadav to fight from Kannauj: समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने पुष्टि की है कि अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, पहले तेज प्रताप यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • राम गोपाल यादव ने बताया कि अखिलेश 25 अप्रैल को कन्नौज से नामांकन दाखिल करेंगे
  • सपा ने इससे पहले तेज प्रताप यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था
  • गौर हो कि समाजवादी पार्टी कई सीटों पर उम्मीदवारों को बदल चुकी है

Akhilesh Yadav vs Subrat Pathak in Kannauj: समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने बताया कि अखिलेश यादव गुरुवार यानी 25 अप्रैल को कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कोई भ्रम नहीं है।

Akhilesh Yadav to fight from Kannauj

अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कन्नौज से नामांकन दाखिल करेंगे

सपा सूत्रों का दावा है कि तेज प्रताप के नाम की घोषणा पार्टी की रणनीति का हिस्सा था। कन्नौज सीट पर 13 मई को चुनाव होना है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पौत्र और राष्‍ट्रीय जनता दल के संस्थापक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सांसद रहे हैं।

End of Feed