Lok Sabha Chunav Exit Poll Result in Hindi : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग पूरी, C-Voters, Todays Chanakya, Axis My India, Prediction on Exit Poll Here, 4 एग्जिट पोल में मोदी की ‘सुनामी’ बरकरार, PMARQ MATRIZE ने दिया पूर्ण बहुमत
Lok Sabha Chunav Exit Poll Result in Hindi : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग पूरी, C-Voters, Todays Chanakya, Axis My India, Prediction on Exit Poll Here, 4 एग्जिट पोल में मोदी की ‘सुनामी’ बरकरार, PMARQ MATRIZE ने दिया पूर्ण बहुमत
इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत हैं। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इस चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा वोटिंग के बाद इन सीटों पर कुल 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। इस चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3,574 'थर्ड जेंडर' मतदाताओं सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करने के पात्र हैं।
आंध्र प्रदेश एग्जिट पोलदक्षिण भारत के एक और राज्य का एग्जिट पोल आ गया है। आंध्र प्रदेश में एनडीए की स्थिति मजबूत दिख रही है। आंध्र प्रदेश में YSRCP को 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी के खाते में आ सकती हैं सिर्फ 2 सीट। बीजेपी इस बार टीडीपी और जनसेना के साथ चुनाव लड़ी है। यहां टीडीपी को 7-9 सीटें मिल सकती है। वहीं जनसेना को एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस के हिस्से एक भी सीट नहीं है।
आगे पढें वोटिंग से जुड़ीं सभी अहम जानकारियां और ताजा अपडेट्स-
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव | महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव | हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव | उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव | मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव
लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल थोड़ी देर में जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार टीवी चैनलों पर करीब साढ़े छह बजे एग्जिट पोल प्रसारित होंगे। इसके बाद साफ हो जाएगा कि केंद्र की सत्ता पर इस बार कौन काबिज हो रहा है। हालांकि, अंतिम चुनाव परिणाम 4 जून को मतगणना के बाद ही जारी होंगे।
