Lok Sabha Election 2024 Full Schedule: बजी चुनाव की रणभेरी, देश में सात चरणों में होंगे आम चुनाव... 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू, 4 जून को नतीजे

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 17, 2024, 07:26 AM IST

Lok Sabha Election 2024 Full Schedule: लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इसके बाद दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठवां चरण 25 मई और सातवें चरण के मतदान 1 जून को होंगे।

Lok Sabha Election 2024 Full Schedule: देश में आम चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी। इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इसके बाद दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठवां चरण 25 मई और सातवें चरण के मतदान 1 जून को होंगे। चुनावी नतीजे चार जून को आंएगे। इसी के साथ यह भी साफ होगा कि दिल्ली गद्दी पर बीजेपी काबिज रहती है, या फिर इंडिया गठबंधन कोई करिश्मा करता है।

Lok Sabha Chunav.

लोकसभा चुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे और मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है और 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि देश में 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र होंगे और 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल होगा।

End of Feed