LIVE

Narendra Modi Nomination: वाराणसी से तीसरी बार चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दाखिल किया नामांकन

Narendra Modi Nomination: वाराणसी से तीसरी बार चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दाखिल किया नामांकन

Narendra Modi Nomination: वाराणसी से तीसरी बार चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दाखिल किया नामांकन

Narendra Modi Nomination, Varanasi Mega Roadshow, Prime Minister Modi Ka Namakan, Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गंगा सप्तमी के मौके पर मां गंगा को नमन करने के उपरांत प्रधानमंत्री काशी के कोतवाल काल भैरव के दर पर पहुंचे। वहां उनसे अनुमति-आशीर्वाद लेकर वह विभिन्न राजनीतिक दिग्गजों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रधानमंत्री ने सोमवार को काशी विश्वनाथ से एवं मंगलवार को काल भैरव बाबा से लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए आशीर्वाद भी मांगा। वाराणसी संसदीय सीट पर मोदी ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की थी।

MAY 14, 2024 13:57 IST

पीएम के नामांकन के बाद ऐतिहासिक होंगे नतीजे - चिराग पासवान

वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के नामांकन के बाद एलजेपी-रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, जिस तरह से पूरा एनडीए प्रधानमंत्री के समर्थन में एक साथ आया है, वह हमारी ताकत है। दूसरी तरफ , विपक्ष बंटा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नामांकन के बाद जो नतीजे आएंगे वो ऐतिहासिक होंगे।
MAY 14, 2024 13:02 IST

नामांकन के बाद पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकारा

MAY 14, 2024 12:09 IST

Video: तीसरी बाद वाराणसी से चुनावी मैदान में पीएम मोदी

MAY 14, 2024 12:07 IST

पीएम मोदी के प्रस्तावक

गणेश्वर शास्त्री बैजनाथ पटेल लालाचंद्र कुशवाहा संजय सोनकर
MAY 14, 2024 12:06 IST

पीएम मोदी के प्रस्तावक

गणेश्वर शास्त्री बैजनाथ पटेल लालाचंद्र कुशवाहा संजय सोनकर
MAY 14, 2024 12:06 IST

पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोसकभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।
MAY 14, 2024 12:54 IST

पीएम मोदी के प्रस्तावक

गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद्र कुशवाहा, संजय सोनकर
MAY 14, 2024 11:43 IST

कलेक्ट्रेट स्थल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलेक्ट्रेट स्थल पहुंच चुके हैं।
MAY 14, 2024 11:30 IST

काल भैरव मंदिर में दर्शन कर कलेक्ट्रेट के लिए निकले पीएम मोदी

पीएम मोदी काल भैरव मंदिर में दर्शन कर कलेक्ट्रेट के लिए निकल चुके हैं।
MAY 14, 2024 11:29 IST

काल भैरव मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी वाराणसी में नामांकन से पहले काल भैरव मंदिर पहुंच चुके हैं। यहां पूजा-अर्चना कर वह नामांकन दाखिल करेंगे।
MAY 14, 2024 11:01 IST

थोड़ी देर में काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी थोड़ी देर में काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे और यहां पूजा-अर्चना कर नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना होंगे।
MAY 14, 2024 10:52 IST

राजनाथ सिंह भी कलेक्ट्रेट पहुंचे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच चुके हैं।
MAY 14, 2024 10:43 IST

अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज पहुंचे कलेक्ट्रेट

MAY 14, 2024 10:17 IST

अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है- पीएम मोदी

MAY 14, 2024 10:12 IST

Narendra Modi Nomination LIVE: नीतीश कुमार नहीं होंगे पीएम मोदी के नामांकन में शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ गई है, जिस कारण वह पीएम मोदी के नामांकन में शामिल नहीं हो सकेंगे।
MAY 14, 2024 10:11 IST

सीएम योगी पहुंचे काल भैरव मंदिर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काशी के काल भैरव मंदिर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे।
MAY 14, 2024 10:04 IST

दशाश्वमेध घाट से क्रूज पर सवार हुए पीएम मोदी

MAY 14, 2024 10:04 IST

दशाश्वमेध घाट पर पीएम मोदी ने किया पूजन

MAY 14, 2024 09:04 IST

पीएम मोदी से नामांकन से पहले BJP ने पोस्ट किया वीडियो

MAY 14, 2024 09:05 IST

वाराणसी: काल भैरव मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद