
पीएम मोदी, अखिलेश, राहुल, रवि किशन, कंगना, चंद्रशेखर आजाद जीते, स्मृति ईरानी हारीं, जानें हॉट सीट्स का हाल
लोसभा चुनाव के नतीजे (Election Result)आ गए हैं। NDA और INDIA गठबंधन के बीच रोमांचकारी टक्कर देखने को मिली। चुनाव आयोग के रुझानों में एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। लेकिन INDIA भी कम नहीं है। उसने भी 234 सीटें जीती हैं। अमेठी से स्मृति ईरानी (Smriti Irani) हार गईं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली सीट से जीत गए। दिल्ली की नॉर्थ इस्ट सीट (North East) से मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट (Mandi) से कंगान रनौत (kangana Ranaut) ने बाजी मारी तो बिहार की काराकाट सीट (Karakat) से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह (Pawan Singh)हार गए। उधर, हैदराबाद सीट (Hyderabad) पर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने जीत दर्ज की। यहां से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता (Madhavi Latha) हार गई हैं।