इलेक्शन

रिजल्ट से पहले ही कुमारस्वामी ने झटके की बात की स्वीकार, कहा: 20-25 सीटों पर पैसों की कमी के कारण JDS को मिलेगी 'हार'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 10, 2023, 08:18 PM IST

जेडीएस के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में जारी विधानसभा चुनाव में जिन 25 क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावना थी, वहां वित्तीय संकट के कारण पार्टी को ‘झटका’ लग सकता है। कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘किंग मेकर’ नहीं बल्कि ‘किंग’ बनेगी।

Image

कर्नाटक चुनाव में जेडीएस बनेगी किंग या फिर किंगमेकर

Photo : Twitter

कर्नाटक चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है और अब मतगणना का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि वोटों की काउंटिंग से पहले एग्जिट पोल से काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई है। वहीं कर्नाटक की क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस ने एक अलग ही दावा कर दिया है। जेडीएस ने दावा किया है कि पैसों की कमी कारण उसे 20-25 सीटों पर नुकसान हो सकता है।

एच. डी. कुमारस्वामी का दावा

जेडीएस के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में जारी विधानसभा चुनाव में जिन 25 क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावना थी, वहां वित्तीय संकट के कारण पार्टी को ‘झटका’ लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय समस्याओं के बावजूद उनकी पार्टी सीटें जीतने के मामले में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आगे रहेगी।

क्या कहा कुमारस्वामी ने

कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘किंग मेकर’ नहीं बल्कि ‘किंग’ बनेगी। कुमारस्वामी ने कहा- "मुझे इस बात का दुख है कि मैं अपने कुछ उम्मीदवारों का वित्तीय समर्थन नहीं कर पाया। मुझे उम्मीद थी कि धन के मामले में मुझे जनता का समर्थन मिल सकता है, लेकिन मुझे एक हद तक झटका लगा है। चिक्कबल्लापुरा और डोड्डाबल्लापुरा जैसे कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने योग्य उम्मीदवार हैं, मैं अंतिम चरण में उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से समर्थन करने में विफल रहा हूं।"

'नहीं मिला अच्छे से चंदा'

कुमारस्वामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कि धन की कमी के कारण, लगभग 20-25 निर्वाचन क्षेत्रों में जहां उन्हें जीतने की उम्मीद है, वहां झटका लग सकता है।

उन्होंने कहा- "कुछ निर्वाचन क्षेत्रों ने पार्टी फंड से अच्छी रकम ली है और कुछ जीतने योग्य सीटों के लिए मैं पर्याप्त कोष नहीं दे पाया हूं और इससे नुकसान हुआ है। मैं उम्मीद के मुताबिक उनका समर्थन नहीं कर पाया, क्योंकि पार्टी को उम्मीद के मुताबिक चंदा नहीं मिला।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article