Journo Mirror Exit Poll 2025 (जर्नो मिरर एग्जिट पोल): दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान कल यानी मंगलवार 11 नवंबर को सम्पन्न हुआ। पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी और जनता की पसंद सबसे सामने होगी। इससे पहले हर नेता और पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इधर ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने सत्तारूढ़ NDA को एकतरफा बढ़त और बहुमत के आंकड़े से काफी आगे दिखाया है, जबकि महागठबंधन को 100 से कम सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इस बीच एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जिसका अनुमान है कि बिहार में इस बार महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। चलिए जानते हैं -
मंगलवार 11 नवंबर की शाम जैसे ही दूसरे चरण के तहत बिहार विधानसभा की 122 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई, वैसे ही एग्जिट पोल सामने आने लगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कई सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स किए, लकिन ज्यादातर ने सत्तारूढ़ NDA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखा। लेकिन जर्नो मिरर एग्जिट पोल (Journo Mirror Exit Poll 2025) ही सिर्फ एक ऐसा एग्जिट पोल रहा, जिसके अनुसार बिहार में इस बार नीतीश कुमार की विदायी तय है और महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।
जर्नो मिरर के एग्जिट पोल के अनुसार RJD और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को इस चुनाव में 130-140 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं जर्नो मिरर एग्जिट पोल के मुताबबिक सत्तारूढ़ NDA गठबंधन इस बार सत्ता से बाहर जा रहा है और उसे 100-110 सीटें तक मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के अनुसार AIMIM को भी बिहार में 3-4 सीटें मिल सकती हैं और इनके अलावा अन्य को 0-3 सीटें तक मिलने का अनुमान है।

ये हैं जर्नो मिरर एग्जिट पोल के नतीजे
कुल मिलाकर जर्नो मिरर अभी तक इकलौता एग्जिट पोल सामने आया है, जिसमें महागठबंधन को 122 के बहुमत के आंकड़े को पार करता हुआ दिखाया गया है। जर्नो मिरर का तो यहां तक दावा है कि उसने बिहार के 38 जिलों में मौजूद 150 विधानसभा क्षेत्रों के 15 हजार से ज्यादा लोगों से बात की है और उसी के आधार पर यह एग्जिट पोल तैयार किया है। जर्नो मिरर का कहना है कि उसके एग्जिट पोल में सिर्फ शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की राय को भी शामिल किया गया है।
जर्नो मिरर ने दावा किया है कि बेरोजगारी, स्वास्थ्य, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों पर जनता ने महागठबंधन को समर्थन दिया है। वहीं NDA को एंटी इंकमबैंसी का सामना करना पड़ा। महागठबंधन को RJD के पारंपरिक वोट बैंक MY का समर्थन तो मिला ही। साथ ही मुख्यमंत्री पद के उम्मदीवार तेजस्वी यादव ने जो हर घर नौकरी का वादा किया, उससे भी बिहार के युवाओं में उम्मीद जगी। जर्नो मिरर एग्जिट पोल के अनुसार NDA को महिला मतदाताओं के वोट मिले हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि 18-25 आयु वर्ग के युवाओं ने महागठबंधन को वोट किया है।
