बिहार विधानसभा चुनाव में जेवीसी का एग्जिट पोल
JVC Exit Poll 2025 (जेवीसी एग्जिट पोल): बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज यानी मंगलवार 11 नवंबर को संपन्न हो गया। पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान हुआ था और 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी। आज जैसे ही दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ, वैसे ही हर किसी की नजर एग्जिट पोल्स पर थी। जेवीसी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल करके मतदाताओं की नब्ज टटोली। इस एक्जिट पोल के अनुसार बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है। एग्जिट पोल में एक बार फिर NDA को बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। इसका मतलब साफ है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
JVC Exit Poll 2025 के अनुसार बिहार में NDA को बहुमत के आंकड़े 122 से काफी आगे नजर आ रहा है। जबकि महागठबंधन 100 के आंकड़े को भी नहीं छू पा रहा है।
| NDA | 143 |
| महागठबंधन | 95 |
| जन सुराज पार्टी | 02 |
| अन्य | 3 |
बात करें वोट पर्सेंटेज की तो बिहार चुनाव में NDA को कुल 45 फीसद वोट पर्सेंटेज मिलने का अनुमान जेवीसी के एग्जिट पोल में व्यक्त किया गया है। जबकि महागठबंधन को 42 फीसद वोट मिल सकते हैं। जन सुराज पार्टी यानी जेएसपी को 6 फीसद और अन्य को कुल 5 फीसद वोट मिल सकते हैं।
अगर बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार बात करें तो जेवीसी के एग्जिट पोल में आंकड़े कुछ इस तरह दिखते हैं -
मिथिलांचल - 42 सीटें
एनडीए 31-32
महागठबंधन- 10-11
मगध क्षेत्र - 50 सीटें
एनडीए 21-27
महागठबंधन- 23-29
भोजपुर - 55 सीटें
NDA 27-31
महागठबंधन- 23-27
अन्य 0-1
तिरहुत क्षेत्र - कुल सीट: 49
एनडीए 32-35
महागठबंधन 13-14
जनसुराज 0-1
अन्य 0-1
सीमांचल - कुल सीट: 24
एनडीए 10-11
महागठबंधन 9-13
जनसुराज 0-1
अन्य 1-3
अंग क्षेत्र- कुल सीट- 23
एनडीए 14
महागठबंधन 9
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी एक बड़े विकल्प या कहें तीसरे मोर्चे के तौर पर उभरकर सामने आती दिख रही थी। JVC Exit Poll 2025 के अनुसार जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में कोई बड़ा असर नहीं दिखा पा रही है। हालांकि, कुछ सीटों के जीत-हार के अंतर को यह पार्टी जरूर कुछ कम कर सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।