इलेक्शन

Chanakya Exit Poll 2025: बिहार में नहीं होगा उलटफेर, महागठबंधन ढेर; जानें प्रशांत किशोर की जन सुराज का क्या है हाल

Chanakya Exit Poll 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Prediction) चाणक्य एग्जिट पोल : बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के तहत मतदान सम्पन्न हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान के बाद आज तमाम एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए। चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है।

Image

चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार बिहार अब की बार किसकी सरकार

Chanakya Exit Poll 2025 (चाणक्य एग्जिट पोल): दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण आज यानी मंगलवार 11 नवंबर को समाप्त हुआ। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था और 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी। शाम 6 बजे दूसरे चरण का मतदान समाप्त होते ही हर किसी की नजर एग्जिट पोल्स पर थी। चाणक्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वोट देकर बाहर निकले मतदाताओं से बात की। मतदाताओं ने चाणक्य को जो बताया उसके अनुसार बिहार में इस बार 'चाचा' नीतीश कुमार का एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बावजूद महागठबंधन की हार तय है।

Chanakya Exit Poll 2025 के अनुसार बिहार में महागठबंधन बहुमत के आंकड़े 122 तक से काफी पीछे रह जाएगा। एग्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन को 100-108 सीटें तक मिल सकती हैं, जबकि NDA की सीटें 130-138 सीटें जीत सकता है। यानी बिहार में एक बार फिर NDA पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकता है।

Chanakya Exit Poll 2025 के अनुसार किसे कितनी सीटें मिलेंगी

NDA : 130 - 138

महागठबंधन : 100 - 108

जन सुराज पार्टी : 0

अन्य : 3 - 5

चाणक्य एग्जिट पोल के नतीजों में NDA को आसानी से पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। भाजपा और जेडीयू के नेतृत्व वाला यह गठबंधन 243 सीटों वाली विधानसभा में 130 से 138 सीटें जीतकर आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार करता हुआ दिख रहा है। जबकि RJD और कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन 100-108 सीटें तक जीत सकता है। अन्य को भी 3 से 5 सीटें तक मिल सकती हैं। लेकिन एग्जिट पोल में सबसे चौंकाने वाले नतीजे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को लेकर सामने आए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी ने बड़े स्तर पर बिहार में रैलियां की थीं। उनकी रैलियों में भीड़ को देखकर लग रहा था कि वह इस बार दोनों बड़े गठबंधनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। लेकिन Chanakya Exit Poll 2025 में जन सुराज पार्टी का कुछ असर नहीं दिख रहा है और पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article