इलेक्शन

India Today Axis-My India Karnataka Exit Poll: इंडिया टुडे एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 08:36 PM IST

India Today Axis-My India Karnataka Exit Poll: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र की 50 में से 28 सीटें जीतने की संभावना है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस क्षेत्र की 50 में से 21 सीटें जीतने की उम्मीद है और जनता दल (सेक्युलर) को केवल 1 सीट मिल सकती है।

Image

India Today Axis My India Karnataka Exit Poll: कर्नाटक में किसकी सरकार, तस्वीर हो गई साफ!

Photo : PTI

India Today Axis-My India Karnataka Exit Poll: इंडिया टुडे एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस को इंडिया टुडे एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल में बहुमत से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

कांग्रेस को बहुमत

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र की 50 में से 28 सीटें जीतने की संभावना है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस क्षेत्र की 50 में से 21 सीटें जीतने की उम्मीद है और जनता दल (सेक्युलर) को केवल 1 सीट मिल सकती है। वहीं बेंगलुरु क्षेत्र की 28 में से 17 सीटों पर कांग्रेस पहले तो 10 सीटों के साथ बीजेपी दूसरे स्थान रहेगी। यहां जेडी (एस) को सिर्फ एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में 32 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलती दिख रही है।

सीटों का हाल
पार्टीसीट
कांग्रेस122-140
बीजेपी62-80
जेडीएस20-25
अन्य0-3
आज थी वोटिंग

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस बार 65.69 प्रतिशत लोगों मतदान किया है। रामनगर में सबसे ज्यादा 63.36 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि सबसे कम मतदान बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) दक्षिण सीमा (बेंगलुरु शहर के कुछ हिस्सों) में 40.28 प्रतिशत दर्ज किया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेडी(एस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article