इलेक्शन

Gujarat Election Polls of Exit Poll 2022:गुजरात में मोदी मौजिक,सभी पोल में रिकॉर्ड बहुमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 11:35 PM IST

Gujarat Election Exit Poll 2022 BJP-AAP-Congress Seats Prediction: गुजरात में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बन रही है। सभी एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो भाजपा को 125-145 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को 16-50 सीटें मिल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी को 2-16 सीटें मिलने का अनुमान है।

Image

हिमाचल में कांटे की टक्कर

KEY HIGHLIGHTS
  • भाजपा का 27 साल से सत्ता में रहने के बावजूद जादू बरकार रहने वाला है।
  • एग्जिट पोल के अनुमान में कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटका लगता दिखाई दे रहा है।
  • साल 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को 99 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी।

Gujarat Election Exit Poll 2022 BJP-AAP-Congress Seats Prediction:गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल के अनुमान आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से लेकर सभी प्रमुख न्यूज चैनल द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल से साफ है कि गुजरात में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बन रही है। वहीं अगर एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो भाजपा को 125-145 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को 16-50 सीटें तक मिलने का अनुमान है। जबकि आम आदमी पार्टी को 2-16 सीटें मिल सकती हैं।

Poll of Polls- किसे कितनी सीटें

न्यूज चैनल/एजेंसीबीजेपीकांग्रेसआम आदमी पार्टीअन्य
टाइम्स नाउ नवभरात-ETG135-14524-346-161-3
India Today/My Axis131-15116-309-210
News 24/ Today Chanakya150 (+-11)19 (+-9)11 (+-7)2 (+-2)
R Bharat-P Marq128-14830-422-10-
TV-9125-13040-503-53-7
27 साल बाद भी जादू बरकार

एग्जिट पोल के अनुमान अगर नतीजों में बदलते हैं तो साफ है कि भाजपा का 27 साल से सत्ता में रहने के बावजूद जादू बरकार रहेगा। वह पश्चिम बंगाल में लेफ्ट दलों की तरह गुजरात में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इन अनुमानों से एक बात और साफ है कि भाजपा की जीत में मोदी फैक्टर सभी मुद्दों पर हावी है और भाजपा उसे भुनाने में एक बार फिर सफल रही है।

आप का क्या हुआ

एग्जिट पोल के अनुमान से यह भी साफ है कि आम आदमी पार्टी की झाड़ू चुनावों में बेअसर रही है और उसका कोई बहुत असर नतीजों में नहीं पड़ा है। हालांकि एग्जिट पोल के अनुमान से साफ है कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है और मुस्लिम वोट बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी की ओर शिफ्ट हुआ है।

कांग्रेस का साइलेंट प्रचार कितना काम

एग्जिट पोल के अनुमान में कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटका लगता दिखाई दे रहा है। न केवल उसकी सीटों में बड़ी संख्या में कमी दिख रही है, बल्कि उसका वोट प्रतिशत कम हुआ है।टाइम्स नाउ नवभारत-ETG के एग्जिट पोल में बीजेपी को 46.7 फीसदी, कांग्रेस को 23.4 फीसदी और आप को 24.2 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं अन्य को 5.7 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

पिछली बार कितनी मिली थी सीटें

साल 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को 99 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी। इस दौरान भाजपा को 49.1 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस को 41.1 फीसदी वोट मिले थे। वहीं अन्य को 4.3 फीसदी वोट मिले थे। गुजरात विधान सभा चुनाव में पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी। जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article