Giriraj Singh News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर तेज निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में भाजपा का स्ट्राइक रेट 2010 से भी बेहतर रहेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता राजद के शासन की वापसी नहीं चाहती और ‘जंगल राज’ फिर से नहीं देखना चाहती। उन्होंने कहा, “मेरी निजी राय में इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन 2010 से और बेहतर होगा। जमीनी हकीकत यही है कि जनता RJD सरकार की वापसी नहीं चाहती।”
राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार
राहुल गांधी के लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए वे ऐसे बयान देकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी में क्षमता है, तो महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनावों को लेकर केस दर्ज करें। उनकी हार तय है, इसलिए पहले से ही शोर मचा रहे हैं।”
'आतंकी साजिश' पर भी बोले गिरिराज
हरियाणा में छापेमारी और विस्फोटक पदार्थ बरामद होने के मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर इसी तरह की घटना कांग्रेस शासन में हुई होती तो दिल्ली और हरियाणा दहल चुके होते। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नेता वोट बैंक की राजनीति के कारण चुप रहते हैं।
उन्होंने कहा, कि “दुख की बात है कि कुछ लोग कहते हैं कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन यह धार्मिक आतंकवादी ही हैं। न ओवैसी बोलेंगे, न अखिलेश, न राहुल, न लालू यादव… क्योंकि यह वोट बैंक की राजनीति है।” उन्होंने यह भी कहा कि बाबा बागेश्वर की यात्रा हरियाणा में ही निकलनी हैमऔर RSS कार्यालयों की रेकी किये जाने की बात सामने आई है। अंत में उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ेगी तो और कई खतरनाक खुलासे सामने आ सकते हैं।
