इलेक्शन

जीविका दीदियों पर घोषणा के बाद गिरिराज, चिराग, सम्राट के निशाने पर आए तेजस्वी, NDA नेताओं ने बोला हमला

चिराग ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, 'मेरी समझ से परे है कि वे लोग किस तरह की दुनिया में जी रहे हैं। आज जब दूसरे चरण का नामांकन तक हो चुका है तब इस तरह की बातें करके यह लोग अपने बिखरे हुए गठबंधन पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। भारत के राजनीतिक इतिहास में हमने आज तक ऐसा गठबंधन नहीं देखा।'

Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Bihar Assembly Elections 2025: महागठबंधन में फूट का बचाव और जीविका दीदियों के बारे में घोषणा करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव एनडीए नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। चिराग पासवान, सम्राट चौधरी से लेकर गिरिराज सिंह ने बुधवार को तेजस्वी पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह उनकी समझ से परे है कि वे लोग किस तरह की दुनिया में जी रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राटन चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ सपना दिखा सकते हैं। ये लोग सिर्फ लूटने और बिहार को बर्बाद करने के लिए जाने जाते हैं तो केंदीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि इनको आज जाकर दीदियों की याद आई है।

चिराग बोले-यह बिखरे हुए गठबंधन पर पर्दा डालने का प्रयास

चिराग ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, 'मेरी समझ से परे है कि वे लोग किस तरह की दुनिया में जी रहे हैं। आज जब दूसरे चरण का नामांकन तक हो चुका है तब इस तरह की बातें करके यह लोग अपने बिखरे हुए गठबंधन पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। भारत के राजनीतिक इतिहास में हमने आज तक ऐसा गठबंधन नहीं देखा। अभी तक नहीं पता कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। घटक दल एक साथ बैठे नहीं। राहुल गांधी कहां हैं?'

'ये बिहार की जनता को एक साथ नहीं रख पाएंगे'

लोजपा (आर) नेता ने पूछा कि क्या तेजस्वी यादव या राहुल गांधी की नैतिक जिम्मेदारी नहीं थी कि वे एक साथ बैठें और गठबंधन में जितनी भी उलझने हैं उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। यह दिखाता है कि शायद कांग्रेस बिहार के चुनाव को लड़ने को लेकर गंभीर ही नहीं है। हकीकत है कि 14 नवंबर के बाद बिहार में सिर्फ और सिर्फ NDA की सरकार बनने जा रही है। बिहार की जनता इस बार पूरी तरह से समझ चुकी है कि जो लोग गठबंधन के घटक दलों को एक साथ नहीं रख सकते वे लोग बिहार की जनता को एक साथ नहीं रख पाएंगे।'

ये लोग सिर्फ सपना दिखा सकते हैं-तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने राजद की घोषणाओं पर कहा, 'पहले कहा कि 2.70 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। 15 साल तक उनके माता-पिता ने बिहार के लोगों को लूटा। पूरे परिवार ने 1 लाख लोगों को भी सरकारी नौकरी नहीं दी। ये लोग सिर्फ सपना दिखा सकते हैं। ये लोग सिर्फ लूटने और बिहार को बर्बाद करने के लिए जाने जाते हैं।'

40 लाख जीविका दीदियों को पहले ही लखपति बनाया-गिरिराज

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि आज तेजस्वी यादव जीविका दीदियों को लेकर जिन योजनाओं का झूठा एलान कर रहे हैं, वे सभी कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले से ही जमीनी हकीकत बन चुके हैं। ये आज महिलाओं की आय बढ़ाने की बात कर रहे हैं, जबकि हमारी सरकार ने बिहार की करीबन 40 लाख जीविका दीदियों को पहले से ही लखपति बना दिया हैं। इनको आज जाकर दीदियों के बीमा की याद आई है, लेकिन हमारी दीदियां पहले से ही PM सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सुरक्षित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे महिलाओं को जीविका से जोड़ने की बात कर रहे हैं, हम पहले ही 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़ चुके हैं और पिछले 10 वर्षों में 55,000 करोड़ रुपए का बैंक लिंकेज उनकी प्रगति का सबूत है। दुर्भाग्य है कि जो लोग कभी महिलाओं की मेहनत को मजाक समझते थे, आज उन्हीं को हमारी योजनाओं की नकल करनी पड़ रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article