इलेक्शन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बजा बिगुल, 10 मई को एक चरण में चुनाव, 13 मई को नतीजा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 29, 2023, 01:15 PM IST

karnataka assembly elections 2023: कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। एक चरण में 10 मई को मतदान और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। कुल 5.22 करोड़ मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। आयोग ने 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान कराने का फैसला किया है।

Image

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव, 13 मई को आएंगे नतीजे

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीट
  • मई 2023 में समाप्त हो रहा है कार्यकाल
  • मौजूदा समय में बीजेपी सत्ता में

Karnataka assembly elections dates 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर दिया। चुनाव आयोग ने कर दिया है। राज्य में एक चरण में चुनाव और 13 मई को नतीजे सामने आएंगे। इससे पहले 18 मई 2018 को सभी 222 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 29 मार्च 2023 से आडार संहिता लागू है। राज्य के चुनाव अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि अगर कोई भी राजनीतिक दल गलत तरीके से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करें। नतीजों में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को सफलता मिली थी। एच डी कुमार स्वामी की अगुवाई में सरकार बनी। लेकिन सरकार ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रही। बीजेपी ने बी एस येदियुरप्पा की अगुवाई में सरकार बनाने में कामयाब रही, जिसे विपक्ष ने ऑपरेशन लोटस का नाम दिया था।224 सीटों वाली कर्नाटक विधान सौदा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। फिलहाल बीजेपी के 119, कांग्रेस के 75 और जेडीएस के 28 विधायक है।

कर्नाटक चुनाव शेड्यूल पर खास नजर

  • 10 मई को सभी 224 सीटों के लिए चुनाव
  • एक चरण में सभी सीटों के लिए होगा चुनाव
  • 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
  • 29 मार्च 2023 से कर्नाटक में आचार संहिता लागू
  • निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा लक्ष्य
  • 80 प्लस वोटर्स के लिए खास सुविधा, घर से कर सकेंगे मतदान
  • 24 मई से पहले चुनावी प्रक्रिया होगी समाप्त
  • कर्नाटक चुनाव में 5.22 करोड़ वोटर
  • नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर
  • 9.17 लाख नए वोटर्स जुड़े
  • 58 हजार से अधिक मतदान केंद्र
  • 20 हजार मतदान केंद्र शहरी इलाकों में
  • 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल होगी वो मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।
  • युवा मतदान बढ़ाने के लिए युवा कर्मचारियों पर जोर

कर्नाटक में जातीय गणित

लिंगायत 16%

वोक्कलिग्गा 11%

ओबीसी 20% (जिसमें कुरुबा समुदाय 7% है। सिद्धारमैया कुरूबा समुदाय से आते हैं)

एससी 19%

एसटी 5%

ब्राह्मण 3%

मुस्लिम 13%

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने 124, आप ने 80 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट के ऐलान के बाद कांग्रेस और आप दोनों का कहना है कि जनता ने तो पहले से ही बदलाव का मन बना लिया है। अब सिर्फ चुनावी तारीख का इंतजार है। कांग्रेस के डी के शिवकुमार ने कहा कि जो वादे और दावे बीजेपी की तरफ से किए गए थे उसे जनता खुद ब खुद देख रही है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article