Delhi Lok Sabha Election 2024 Schedule: दिल्ली में किस दिन होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे...; यहां जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 07:30 PM IST

Delhi Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Candidates List in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू होगी और 1 जून तक चलेगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पिछले चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

Delhi Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Results: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलाान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच होंगे। ये चुनाव सात चरणों में होंगे। चुनाव के नतीजे पूरे देश में एकसाथ 4 जून को आएंगे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां की सातों लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे। राजधानी दिल्ली में छठे चरण में यानी 25 मई को मतदान होंगे।

Delhi Lok Sabha Chunav

दिल्ली लोकसभा चुनाव

चुनावी समीकरणों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने सियासत को एकदम बदलकर रख दिया है और बीजेपी के लिए मुकाबला एकतरफा नहीं रह गया है। गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला 4:3 पर तय हुआ है। यानी आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो वहीं कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं।

End of Feed