CG Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 चरणों में वोटिंग, जानिए कब-कब मतदान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 07:45 PM IST

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च होगी। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी, नाम 30 मार्च तक वापस लिए जा सकते हैं।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अपैल को एक सीट पर, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को 3 सीट और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 7 सीटों पर होगा। मतो की गिनती चार जून को होगी। चुनाव नतीजे भी 4 जून को आएंगे। पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च होगी। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी नाम 30 मार्च तक वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती चार जून को होगी।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024

दूसरे चरण में 4 सीटों पर मतदान

दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल होगी। नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी और नामांकन 6 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं। इन सीटों पर मतदान 26 अप्रैल को होगा।

End of Feed