इलेक्शन

यूपी की सियासत में ट्विटर वॉर, अखिलेश के तंज के बाद 'X' पर 'सर्वेंट' बने ब्रजेश पाठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 02:33 PM IST

UP Politics: यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट जोड़ दिया है। ब्रजेश पाठक का कहना है जनता का नौकर होना उनके लिए गर्व की बात है। एक्स पर नाम बदलने के भी सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।

Image

बृजेश पाठक ने ट्विटर पर नाम के आगे लगाया 'सर्वेंट'

Photo : Twitter

UP Politics: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों में वाद प्रतिवाद शुरू हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के सर्वेंट कहने पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट जोड़ दिया है। ब्रजेश पाठक का कहना है जनता का नौकर होना उनके लिए गर्व की बात है। एक्स पर नाम बदलने के भी सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।

दरअसल, इस जुबानी जंग की शुरुआत बुधवार को हुई थी। जब जेपीएनआइसी में रोक के बावजूद अखिलेश यादव गेट फांदकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर लोकार्पण करने पहुंचे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया को दिए बयान में ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम करार दिया था। इस पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनता का नौकर बताने के लिए अखिलेश का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ कोरी बयानबाजी करना जानते हैं। अखिलेश तो राज परिवार से हैं, उनके पिता कई बार मुख्यमंत्री रहे, वे स्वयं भी सीएम रहे हैं।

ब्रजेश पाठक के बयान से छिड़ा संग्राम

बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था कि कि समाजवादी पार्टी को अराजकता और गुंडई पसंद है। उन्होंने कहा था कि जिस गेट को फांदकर अखिलेश ने माल्यार्पण किया है, उस बिल्डिंग को एलडीए ने सील कर रखा है। उनको कानून से कोई मतलब नहीं है। सपा हमेशा कानून तोड़कर अराजकता फैलाती है। यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अच्छी तरह कूदना जानते हैं तो उनको एशियन गेम्स में जाकर भारत के लिए कुछ और मेडल लाना चाहिए।

अखिलेश ने कसा तंज

इसके बाद जब मीडिया की तरफ से अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सर्वेंट डिप्टी सीएम से मैं बात नहीं करता। बस यहीं से दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक लिख लिया है। पाठक ने अपने नाम के आगे सर्वेंट लगा लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article