Uttarakhand Election 2022 voting: उत्तराखंड में हुई 62.5% वोटिंग, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- लोगों ने भारी संख्या में मतदान कर इतिहास रच दिया
Uttarakhand Assembly Election 2022 Voting Live Updates: उत्तराखंड में 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज वोट डाले गए। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया, जो शाम को 6 बजे तक चला। प्रदेश में सभी 8624 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें देखी गईं और दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ। उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल और योग गुरू रामदेव आदि सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल रहे।
Uttarakhand Chunav 2022 Voting Live Updates: उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ। इस चुनाव में जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है, उनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो इसके प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं।
उत्तराखंड वोटिंग: 62% से ज्यादा वोटिंग हुई
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 62.5% मतदान दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लोगों ने भारी संख्या में मतदान कर इतिहास रच दिया है। उम्मीद करता हूं कि नई सरकार उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य के लिए काम करेगी।
100 साल के मतदाता ने डाला वोट
100 साल के मतदाता नारायण सिंह कपकोटी ने उत्तराखंड के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। उन्हें SVEEP स्वयंसेवकों द्वारा बूथ पर लाया गया और बाद में एसडीएम कपकोट द्वारा शॉल से सम्मानित किया गया।
100 years old voter Narayan Singh Kapkoti cast his vote in Kapkot Assembly constituency in Uttarakhand. He was brought to the booth by SVEEP volunteers and was later felicitated with a shawl by SDM Kapkot#UttarakhandElections pic.twitter.com/P9JUWCctRg
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 14, 2022
मैं 15-20 साल राजनीति में रहूंगा: हरीश रावत
लालकुआं में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड बनाम भाजपा की जनता का है। पिछले 5 सालों में बीजेपी ने लोगों की महत्वाकांक्षाओं को कुचला है। मैं 15-20 साल राजनीति में रहूंगा। उत्तराखंड का भविष्य बनाने और बीजेपी को यहां से बाहर निकालने के लिए मुझे युवा रहना होगा।
उत्तराखंड: 5 बजे तक 59% वोटिंग
उत्तराखंड में शाम 5 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।
उत्तराखंड में 3 बजे कहां कितनी वोटिंग
Uttarakhand Voting: 3 बजे तक 49% वोटिंग
उत्तराखंड में 3 बजे तक 49.24% मतदान हुआ है।
Uttarakhand Voting: वोट डालने के बाद भेजें सेल्फी
Uttarakhand Voting Percentage: 1 बजे तक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 35.21% मतदान
सतपाल महाराज ने डाला वोट
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उनके बड़े पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी मतदान किया। महाराज ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदाताओं से अपील की कि वह अपने अपने घरों से निकलकर सबसे पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।
शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान
कपकोट विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में 100 वर्षीय नारायण सिंह ने भी मतदान किया जहां जिला प्रशासन ने उन्हें शाल ओढाकर सम्मानित किया । इसके अलावा, कई केंद्रों पर गर्भवती स्त्रियां और दिव्यांगजन डोली में बैठकर मतदान के लिए पहुंचे। पुलिस ने बताया कि प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है ।
Uttarakhand Election: ये हैं सबसे कम मतदाता वाले बूथ
सबसे अधिक 1,248 मतदाताओं वाला मतदेय स्थल हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा सीट का नगला इमरती एवं उधम सिंह नगर जिले की जसपुर विधानसभा सीट का गढ़ी नेगी बूथ हैं, जबकि सबसे कम मतदाताओं की संख्या वाला मतदेय स्थल कोटद्वार विधानसभा सीट का ढिकाला बूथ है, जहां केवल 14 मतदाता हैं ।
Uttarakhand Voting Percentage: 11 बजे तक 19 फीसदी के करीब वोटिंग
जानिए वोटिंग से पहले क्या बोले हरीश रावत
Uttarakhand Election: धामी के कंधों पर बीजेपी का दारोमदार
भाजपा की तरफ से पार्टी का दारोमदार मुख्य रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों पर है जो पिछले एक पखवाड़े से पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। खटीमा से लगातार तीसरी बार विजय का सपना देख रहे रहे धामी का मुकाबला भुवन चंद्र कापड़ी से है जो कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार लालकुआं से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के मोहन बिष्ट के अलावा कांग्रेस की बागी प्रत्याशी संध्या डालाकोटी से है ।
निशंक ने बेटी के साथ किया मतदान
राज्यपाल की अपील
Uttarakhand Voting: सुबह 9 बजे तक 5 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
Uttarakhand Chunav: लालकुआं से मैदान में हैं हरीश रावत
कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार लालकुआं से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के मोहन बिष्ट के अलावा कांग्रेस की बागी प्रत्याशी संध्या डालाकोटी से है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार शहर से और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर गढ़वाल सीट से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से खड़े हुए हैं।
Uttarakhand Chunav: सीएम धामी ने डाला वोट
Uttarakhand Election 2022: भगवान के दर पर पहुंचे रावत और सीएम धामी
Uttarakhand Voting: इतने दल हैं चुनावी मैदान में
करीब 21 साल पहले बने उत्तराखंड में पिछले चार विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी ज्यादातर सीटों पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। बहरहाल, आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। इसके अलावा, क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल भी 48 सीटों पर चुनाव लड़कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहा है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं ।
Uttarakhand Voting: शाम 6 बजे तक चलेगी वोटिंग
उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में शाम छह बजे तक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सभी मतदाताओं से विनम्र अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करे। लोकतंत्र में प्रत्येक मत अमूल्य है।’’ सौजन्या ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम का प्रयोग करने के लिए दस्ताने और हैंड सैनेटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने मतदाताओं से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने समेत कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की भी अपील की ।
Uttarakhand Election: सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग शुरू
उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 35 मतदान कर्मियों को मतदान की तिथि 14 फरवरी से तीन दिन पूर्व एवं 1442 मतदान कर्मियों को मतदान की तिथि से दो दिन पूर्व ही रवाना कर दिया गया था।
अगर उत्तराखंड के हितों पर चोट पहुंची, तो भौंकने के साथ थोड़ा काटूंगा भी : हरीश रावत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'धोबी का... न घर का न घाट का' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को कहा कि यदि उत्तराखंड के हितों पर चोट पहुंची तो वह ‘‘भौंकने के साथ काटने से भी नहीं चूकेंगे।’’
Uttarakhand Polling Updates: सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट
70 सदस्यों वाली उत्तराखंड विधानसभा के लिए 63 महिलाओं समेत कुल 632 उम्मीदवार आज चुनाव मैदान में हैं इनमें 13 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। वोटिंग के लिए राज्य में कुल 11 हजार 647 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर EVM के साथ वीवीपैट मशीनों को लगाया है ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय रहे।
Uttarakhand Election 2022: 8 बजे से होगी वोटिंग
बेहद कड़ा है बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला
रोचक तथ्य यह है कि पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित रूप से 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक विजय हासिल करने वाली भाजपा के सामने चुनौती न केवल अपनी साख बचाने की है बल्कि वह कांग्रेस के साथ एक कड़े मुकाबले में उलझी हुई है । राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनाव में बाजी किसी भी तरफ पलट सकती है ।
आदर्श बूथों की संख्या 150
प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 8624 है । प्रदेश में सभी सुविधा युक्त आदर्श बूथों की संख्या 150 है जबकि पूरी तरह महिलाओं की तैनाती वाले सखी बूथों की संख्या 100 है। सबसे अधिक 1248 मतदाता वाला मतदेय स्थल हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा सीट का नगला इमरती एवं उधम सिंह नगर जिले की जसपुर विधानसभा सीट का गढी नेगी है जबकि सबसे कम मतदाताओं की संख्या वाला मतदेय स्थल कोटद्वार विधानसभा सीट का ढिकाला बूथ है जहां केवल 14 मतदाता हैं ।
बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला
राज्य में इससे पहले 2017 में चुनाव हुआ था, जिसमें बीजेपी ने 57 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाई थी, लेकिन बीते पांच सालों में पार्टी ने यहां तीन मुख्यमंत्रियों को बदल दिया है, जिसे मसला बनाकर विपक्ष बीजेपी के खिलाफ हमलावर रहा है। पिछले चार विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी ज्यादातर सीटों पर कड़ा मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस में ही है। लेकिन आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भी यहां अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
70 सीटों पर एक साथ हो रहे चुनाव
उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं और सभी के लिए एक साथ ही मतदान हो रहा है, जिसके लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 12 फरवरी तक तमाम पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। इस बार उत्तराखंड के चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी भी है, जिसने दिल्ली के शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली मॉडल को लोगों के सामने रखते हुए राज्य की जनता से वोट मांगा है।
632 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
उत्तराखंड में आज होने वाले मतदान में 82 लाख से ज्यादा मतदाता कुल 632 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। सबसे अधिक 1248 मतदाता वाला मतदान केंद्र हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा सीट का नगला इमरती एवं उधम सिंह नगर जिले की जसपुर विधानसभा सीट का गढी नेगी है, जबकि सबसे कम मतदाताओं की संख्या वाला मतदान केंद्र कोटद्वार विधानसभा सीट का ढिकाला बूथ है, जहां केवल 14 मतदाता हैं ।




