गठबंधन टूट की खबरों के बीच आज दिल्ली में कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की अहम बैठक कांग्रेस एलायंस कमिटी की प्रमुख कांग्रेस वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक के घर हुई। 7 बजे से शुरू हुई इस बैठक ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, आरजेडी राज्यसभा सांसद संजय यादव, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव मौजूद थे।
बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस?
सूत्रों की मानें तो तेजस्वी और केसी वेणुगोपाल की बैठक के बाद राजद कांग्रेस को 9 सीटें देने को तैयार हुई लेकिन कौन सी सीटें इस पर अंतिम फैसला बुधवार की बैठक में होगा। वहीं 28 मार्च को पटना में ऐलान भी होगा।
किन-किन सीटों पर फंसा है पेंच
फिलहाल राजद ने कटिहार सीट देने को तैयार। लेकिन कांग्रेस औरंगाबाद- निखिल कुमार, पुर्णिया- पप्पू यादव के लिए मांग रही है। इसपर तेजस्वी ने अभी तक सहमति नहीं दी है। वहीं भागलपुर- कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजीत शर्मा अपनी फिल्म अभिनेत्री बेटी नेहा शर्मा के लिए मांग रहे हैं। इस पर राजद विचार कर सकती है। कांग्रेस बेगूसराय- कन्हैया कुमार के लिए मांग रही है, लेकिन कन्हैया पिछली बार लेफ्ट से लड़े थे, इसलिए लालू ने इस सीट को लेफ्ट को देने का मन बनाया है। इस पर वो अड़े हैं। मीरा कुमार के लिए लालू सासाराम(sc) छोड़ने को तैयार है लेकिन मीरा कुमार के बेटे एससी नहीं हैं, पिता के ओबीसी होने के चलते, इसलिए वो काराकाट सीट बेटे अंशुल के लिए चाहती हैं। RJD इसके लिए तैयार नहीं है।
टूट से इनकार
आज की बैठक के बाद दोनों ही पार्टी ने टूट से इनकार किया और गठबंधन में ही लड़ने की बात कही है, अब देखना होगा की कांग्रेस-आरजेडी 2024 का चुनाव साथ लड़ते है या अपनी अलग राह तलाशेंगे।
