इलेक्शन

Bihar Kurhani By-Election Result 2022: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 8, 2022, 11:01 AM IST

Bihar Kurhani By-Election Result 2022 (कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे 2022): बिहार के कुढ़नी विधानसभा में उपचुनाव हुआ ये चुनाव खासा दिलचस्प माना जा रहा है और अब रिजल्ट का इंतजार है।

Image

कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे 2022

Photo : BCCL

Bihar Kurhani By-Election Result 2022 (कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे 2022): बिहार राज्य के एक अहम विधानसभा क्षेत्र कुढ़नी (Kurhani) में उपचुनाव हुआ, इसके चुनाव परिणाम ( Kurhani By-Election Result) 8 दिसंबर को आने हैं, जिसे लेकर हर किसी की निगाहें इसपर टिकी हैं। कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र नंबर 15 मुजफ्फरपुर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्सा है, कुढ़नी उपचुनाव में 13 उम्मीदवार लड़ रहे हैं, वहीं मुख्य मुकाबला JDU के मनोज सिंह कुशवाहा (Manoj Singh Kushwaha) और BJP के केदार प्रसाद गुप्ता (Kedar Prasad Gupta) के बीच है।

गौर हो कि कुढ़नी विधानसभा से आरजेडी विधायक 'अनिल सहनी' को एमपी-एमएलए कोर्ट से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, वह आरजेडी के टिकट पर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में यहां से विजयी हुये थे यहां आरडेडी के बजाय जेडीयू ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा।

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को नीतीश-लालू के साथ आने के बाद महागठबंधन के बदलते स्वरूप और समीकरण के साथ ही लालू-नीतीश की ताकत के लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। मनोज कुशवाहा और केदार गुप्ता दोनों पूर्व मुखिया के साथ पूर्व एमएलए भी रह चुके हैं।

2020 में केदार गुप्ता को अनिल सहनी केवल 712 वोटों से हरा पाए

बिहार के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंकी, ये चुनाव महागठबंधन और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है उधर छोटे दलों ने चुनाव लड़कर लड़ाई को और कांटेदार बना दिया है। साल 2015 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले केदार गुप्ता को 2020 में अनिल सहनी केवल 712 वोटों से हरा पाए थे, यानी जीत का अंतर बेहद ही मामूली रहा था।

वहीं 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मनोज कुमार कुशवाहा चुनाव में नहीं उतरे थे।

2015 में बीजेपी के केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुमार सिंह को हराया था

2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता (Kedar Prasad Gupta) ने जेडीयू के मनोज कुमार सिंह को हराया था, 2010, अक्टूबर 2005 और फरवरी 2005 के राज्य विधानसभा चुनावों में, जदयू के मनोज सिंह कुशवाहा ने कुढ़नी विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा के बिजेंद्र चौधरी, आरजेडी के अजय निषाद और राजद के बसावन भगत कुशवाहा को क्रमशः हराया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article