इलेक्शन

Bihar Election: जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के सभी 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, पढ़ें किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट

Bihar Election: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने अपने सभी छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। गया जिले के इमामगंज सीट से दीपा कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा गया कि टिकारी से अनिल कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाह और जीनराम मांझी की पार्टी को 6-6 सीटें दी गई है।

Image

जीतनराम मांझी ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।(फोटो सोर्स: @jitanrmanjhi)

Photo : Twitter

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने अपने सभी छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। गया जिले के इमामगंज सीट से दीपा कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा गया कि टिकारी से अनिल कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बाराचट्टी सीट से ज्योति देवी को टिकट दिया गया है। जमुई के सिंकदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया गया है।

देखें पूरी लिस्ट

jitan ram manji 1

जीतनराम मांझी की पार्टी ने सभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।(फोटो सोर्स: HAM)

बता दें कि एनडीए में सीट बंटवारा हो चुका है। बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, चिराग पासवान को 29 सीटें दी गई है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाह और जीनराम मांझी की पार्टी को 6-6 सीटें दी गई है।

बिहार की मौजूदा राजनीतिक समीकरण

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे - 6 नवंबर और 11 नवंबर, तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

वर्तमान में, एनडीए के पास 131 सीटें हैं - जिसमें भाजपा (80), जेडी(यू) (45), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (4) और दो निर्दलीय शामिल हैं। विपक्षी महागठबंधन के पास 111 सीटें हैं - आरजेडी (77), कांग्रेस (19), सीपीआई(एमएल) (11), सीपीआई(एम) (2) और सीपीआई (2)।

बात करें साल 2020 विधानसभा चुनाव की तो राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उसके बाद भाजपा 74 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article