Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने एक विवादित बयान दुया है। राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा था कि चुनाव की मतगणना के दौरान कोई हेराफेरी की गई तो बिहार की सड़कों पर वो दृश्य दिखाई देंगे जो नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में दिखे थे। राजद नेता के इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जाहिर की।
RJD नेता के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद बिहार पुलिस माहनिदेशक (DGP) विनय कुमार के आदेश पर पटना के साइबर थाने में सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सुनील सिंह के बयान पर गुरुवार देर रात जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। व्यवस्था अच्छी है..." राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर उन्होंने कहा, "वह 'फालतू आदमी' हैं, उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है।"
सुनील सिंह ने क्या लगाए आरोप?
बता दें कि सुनील सिंह ने आगे कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हिलसा, परिहार, भोरे समेत 10 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को जबरन हरा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस बार यानी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी केंद्र सरकार ने दबाव बनाकर मतदान चालू होने के बावजूद घोषणा करा दिया कि एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। बता दें कि आज 243 सीटों की काउंटिंग होगी।
