Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान हुआ। मतगणना और रिजल्ट 14 नवंबर को सामने आएंगे।
दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने कहा, "इस बार बदलाव होगा क्योंकि महिलाएं चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। पिछले 20 सालों से यहां रोजगार के अवसर नहीं थे, न ही कोई कारखाने लगे। इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। जब भी मतदान प्रतिश ज्यादा होता है, बदलाव होता है।"
इससे पहले जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और महुआ से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा,"महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। बदलाव होगा। लोग 14 नवंबर को हमें बताएंगे कि किसने क्या विकास किया। मैं खुद को महुआ में नंबर 1 देखता हूं।"
किस पार्टी ने कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव?
243 विधानसभा सीटों में से, एनडीए की सीट-बंटवारे की व्यवस्था ने जेडी(यू) और भाजपा को 101-101 सीटें आवंटित की हैं, जबकि एलजेपी (आरवी) 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हम (एस) और आरएलएम छह-छह सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे हैं।
महागठबंधन में राजद 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने 61 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं। सीपीआई नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है, सीपीआई(एम) ने चार उम्मीदवार खड़े किए हैं, सीपीआई(एमएल-एल) 20 सीटों पर लड़ रही है और वीआईपी ने 15 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े किए हैं।
किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों पर मतदान होना है।
