इलेक्शन

अब चुनाव प्रचार में खुद उतरे लालू यादव, बोले- बहुत भीड़ है, जनता का प्यार तेजस्वी को मिल रहा है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद की ओर से प्रचार का जिम्मा अब खुल लालू यादव ने संभाल लिया है। लालू यादव ने आज दानापुर में रोड शो निकाला और राजद उम्मीदवार रीतलाल यादव के लिए वोट मांगा।

Image

दानापुर में लालू यादव ने किया रोड शो (फोटो- IANS)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अब खुद चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। लालू यादव अभी तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखे हुए थे, लेकिन अब खुद दानापुर में रोड शो करने उतर गए हैं। दानापुर सीट से राजद ने रीतलाल यादव को टिकट दिया है, रीतलाल यादव इस समय जेल में बंद हैं। लालू यादव इन्हीं का चुनाव प्रचार करने के लिए उतरे थे।

दानापुर में रोड शो के दौरान लालू यादव ने ANI से बात करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है। गठबंधन जीतेगा। स्थानीय नेता अच्छा काम कर रहे हैं। लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। तेजस्वी को लोगों का समर्थन मिल रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article